- मोटापा आज के समय की गंभीर समस्या में से एक है.
- रात में आप रोस्टेड मखाने खा सकते हैं.
- सूखे मेवे सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
Best Healthy Late-Night Snacks: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान न केवल हमारे स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है बल्कि हमारी नींद को भी बाधित करता है. अक्सर हम रात में देर तक टीवी देखते, या मोबाइल चलाते वक्त भूखे हो जाते हैं. और हम देर रात में बर्गर, नूडल्स या फिर ऐसी अनहेल्दी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो न केवल हमारी सेहत बल्कि मोटापे का भी कारण बन सकती हैं. मोटापा आज के समय की गंभीर समस्या में से एक है जो न केवल हमारी सुंदरता को खराब करने बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. इन सब में हमारी डाइट अहम भूमिका निभाती है. अगर हमारी डाइट हेल्दी है तो हम न केवल स्वस्थ बल्कि वजन को भी कम कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स बताते हैं जो आप देर रात भी खा सकते हैं.
भूख और वजन को कंट्रोल करने में मददगार हैं ये स्नैक्सः
1. रोस्टेड मखानाः
अगर आपको अक्सर देर रात में भूख लगती है तो आप मखाने भून कर रख लें. और आपको जब भी भूख लगे आप एक मुट्ठी रोस्टेड मखाना खा लें. ये आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ आपके वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

अगर आपको अक्सर देर रात में भूख लगती है तो आप मखाने का सेवन कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. सूखे मेवेः
सूखे मेवे सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं अगर आपको रात में भूख लगती है तो आप एक मुट्ठी बादाम, मूंगफली, काजू और अखरोट जैसे मेवे का सेवन कर सकते हैं. ये आपके पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
3. हर्बल टीः
कई बार ऐसा होता है कि रात में देर तक जागने के बाद हमें कुछ ड्रिंक करने का मन करता है. लेकिन अगर आप रात में कुछ ड्रिंक्स करना चाहते हैं तो आप कैमोमाइल टी का सेवन करें ये आपकी नींद को भी बेहतर करने में मदद कर सकती है.
4. फ्रूटः
आप देर रात भूख लगने पर कीवी, चैरी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं. ये सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं और आपकी रात की भूख को कम करने में मदद कर सकते हैं.
Coping And Hoping | COVID-19 and Mental Health: Psychiatrist Dr. Samir Parikh से खास बातचीत
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Pizza Cutlet: पिज़्ज़ा खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें टेस्टी पिज़्ज़ा कटलेट स्नैक
Onion Sabji: डिनर में बनाना चाहते हैं कुछ यूनिक और टेस्टी तो ट्राई करें राजस्थानी प्याज की सब्जी
Bombay-Style Aloo: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं स्पाइसी बॉम्बे स्टाइल आलू रेसिपी
क्या होती है Intermittent Fasting, न करें ये गलतियां, क्या खाएं और क्या नहीं- डायटीशियन स्मृति चतुर्वेदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं