विज्ञापन

जन्माष्टमी पर कान्हा होंगे प्रसन्न, दूध और मिश्री से बनाएं उनका मनपसंद दिव्य प्रसाद, देखें वीडियो

जन्माष्टमी पर कान्हा जी के भोग के लिए बनाएं मलाई लड्डू, बिना मावा के तैयार होगी मुंह में घुल जाने वाली मिठाई.

जन्माष्टमी पर कान्हा होंगे प्रसन्न, दूध और मिश्री से बनाएं उनका मनपसंद दिव्य प्रसाद, देखें वीडियो
प्रसाद कैसे बनता है?
NDTV

Easy Recip for Janmashatmai : त्योहारों के मौसम में कान्हा के भोग के लिए अगर कुछ सात्विक, शुद्ध और मुंह में घुल जाने वाली मिठाई बनानी हो, तो यह पारंपरिक मलाई लड्डू सबसे बेहतरीन विकल्प है. बिना मावा और बिना किसी मिलावट के तैयार होने वाली यह मिठाई स्वाद में बेहद लाजवाब होती है.

@Rita Arora Recipes ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी भी साझा की है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • फुल क्रीम दूध 4 लीटर (2 लीटर छेना बनाने के लिए + 2 लीटर गाढ़ा करने के लिए)
  • धागे वाली मिश्री (1 कप स्वादानुसार कुटी हुई)
  • सिरका (2-3 चम्मच छेना फाड़ने के लिए)
  • पानी (2 चम्मच सिरके में मिलाने के लिए)

बनाने की विधि:

छेना तैयार करना:

  1. एक पतीले में दो चम्मच पानी डालकर 2 लीटर दूध उबलने रखें.
  2. उबाल आते ही गैस बंद कर दें.
  3. दूध को 2-3 मिनट ठंडा होने दें ताकि छेना सख्त न बने.
  4. अब सिरके में थोड़ा पानी मिलाकर थोड़ा-थोड़ा करके दूध में डालें और हल्के हाथों से चलाएं.
  5. दूध के फटते ही इसे सूती या मलमल के कपड़े से छान लें.
  6. ऊपर से ठंडा पानी डालकर सिरके की खटास निकालें और कपड़े को पोटली की तरह निचोड़कर पानी निकाल दें.

रबड़ी जैसी गाढ़ी ग्रेवी बनाना:

  1. एक भारी तले की कढ़ाई में थोड़ा पानी डालकर बाकी का 2 लीटर दूध चढ़ाएं.
  2. इसे तेज आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक यह आधा न रह जाए.
  3. किनार पर जमने वाली मलाई को खुरचकर दूध में ही मिलाते रहें.

मिश्री और छेना मिलाना:

  1. जब दूध गाढ़ा हो जाए, तब इसमें कुटी हुई मिश्री डालकर अच्छे से घुलने दें.
  2. इसके बाद तैयार किए गए छेने को हाथों से मैश करके कढ़ाई में डाल दें.

मिश्रण को पकाना:

  1. मीडियम आंच पर मिश्रण को तब तक भूनें जब तक यह कड़ाही का तला न छोड़ने लगे और गाढ़ा न हो जाए. ध्यान रखें कि मिश्रण को पूरी तरह सूखा न करें, थोड़ा नमी रहने दें.

लड्डू बांधना:

  1. गैस बंद करके मिश्रण को एक प्लेट में फैलाएं और हल्का ठंडा होने दें.
  2. जब यह छूने लायक हो जाए, तब हथेली पर थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें.
  3. स्वादिष्ट और शुद्ध मलाई-मिश्री लड्डू बनकर तैयार हैं.
  4. इन्हें गोपाल जी को अर्पित करें और परिजनों में प्रसाद स्वरूप बांटें.
  5. इसे भी पढ़ें: बिना जामन के दही कैसे जमाएं? ये रहा आसान तरीका, देखें वीडियो...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashatmi, Milk Sweet, Prasad Recipe, Dudh, Mishri And Milk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com