विज्ञापन

टोस्ट से पराठे तक हर चीज के साथ जमेगी ये Jamun Spread, Chef Harpal Singh Sokhi की खास रेसिपी

नमक के साथ जामुन खाने के बजाय अब बनाएं इसका चटपटा स्प्रेड! शेफ हरपाल सिंह सोखी की इस आसान रेसिपी से तैयार करें टेस्टी जामुन स्प्रेड, जो नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक हर मौके पर परफेक्ट है.

टोस्ट से पराठे तक हर चीज के साथ जमेगी ये Jamun Spread, Chef Harpal Singh Sokhi की खास रेसिपी
घर पर स्वादिष्ट जामुन स्प्रेड कैसे बनाएं?
NDTV

ज्यादातर लोग जामुन को नमक लगाकर ही खाते हैं, लेकिन अगर इसी फल से एक टेस्टी और चटपटा स्प्रेड तैयार हो जाए, तो आपके नाश्ते का स्वाद कई गुना बढ़ सकता है. शेफ हरपाल सिंह सोखी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जामुन स्प्रेड की रेसिपी शेयर की है, जिसे आप टोस्ट, ब्रेड, परांठे या क्रैकर्स के साथ आसानी से खा सकते हैं. ये रेसिपी बच्चों के टिफिन से लेकर बड़ों की शाम की चाय तक, यह स्प्रेड हर किसी के लिए बढ़िया ऑप्शन है.  अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई आसान रेसिपी जरूर नोट करें.

जामुन स्प्रेड बनाने के लिए सामग्री

  • जामुन (500 ग्राम)
  • चीनी  (250 ग्राम)
  • नींबू का रस (1 बड़ा चम्मच)
  • काला नमक (आधा छोटा चम्मच)
  • भुना जीरा पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)

ध्यान रखें, अगर जामुन बहुत ज्यादा खट्टे हों, तो चीनी थोड़ी बढ़ाई जा सकती है। वहीं अगर जामुन मीठे हों, तो चीनी थोड़ी कम भी रख सकते हैं.

जामुन स्प्रेड बनाने की पूरी विधि 

  1. सबसे पहले जामुन को अच्छी तरह पानी से धो लें, ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी साफ हो जाए. 
  2. अब एक पैन में जामुन डालें और उसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं. इसे 5 से 7 मिनट तक पकाएं, ताकि जामुन नरम हो जाएं.
  3. जामुन को बहुत ज्यादा नहीं पकाना है, बस इतना कि उनका गूदा आसानी से निकल सके. 
  4. जब जामुन थोड़ा ठंडे हो जाएं, तब उनके बीज अलग कर लें.
  5. अब जामुन के गूदे को मिक्सर में डालकर पीस लें, ताकि एक मुलायम पेस्ट तैयार हो जाए, यही पेस्ट आपके स्प्रेड का बेस होगा. 

अब पकाने की बारी

  1. एक साफ पैन लें और उसमें जामुन का तैयार पेस्ट डालें.
  2. अब इसमें चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें.
  3. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि स्वाद हर हिस्से में बराबर जाए. 
  4. अब गैस को मीडियम आंच पर रखें और इस मिश्रण को पकाना शुरू करें. 
  5. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह तले में चिपके नहीं.
  6. धीरे-धीरे चीनी घुलेगी और मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा.
  7. जब मिश्रण जैम जैसी कंसिस्टेंसी लेने लगे, यानी बहुत पतला भी न रहे और बहुत सख्त भी न हो, तब समझिए कि यह लगभग तैयार है. 
  8. स्प्रेड ठंडा होने के बाद थोड़ा और गाढ़ा हो जाता है, इसलिए गैस पर इसे जरूरत से ज्यादा न पकाएं. 
  9. अब इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिला दें.
  10. जब स्प्रेड तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
  11. इसके बाद इसे एक साफ और सूखे कांच के जार में भर लें. 
  12. जार को फ्रिज में रखें और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़ें: https://ndtv.in/health/home-remedy-for-morning-acidity-try-this-probiotic-drink-recommended-by-expert-11669882

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamun Recipes, CHef Harpal Singh Sokhi, Jamun Jam, Healthy Snack Ideas, Summer Fruit Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com