Best Mango Recipes: गर्मियों का मौसम आते ही हर घर में एक चीज सबसे ज्यादा इंतजार करवाती है आम. रसदार, मीठा और खुशबू से भरपूर आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि गर्मियों की पहचान है. आमतौर पर हम इसे काटकर या जूस बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आम से कितनी अलग-अलग और मजेदार डिशेज बनाई जा सकती हैं? अगर आप भी हर साल एक ही तरह से आम खाकर थोड़ा बोर हो गए हैं, तो अब समय है कुछ नया ट्राय करने का. आज हम आपको बताएंगे आम से बनने वाली 6 ऐसी टेस्टी डिशेज, जो ना सिर्फ स्वाद में बेस्ट हैं, बल्कि आपके खाने के अंदाज़ को भी पूरी तरह बदल देंगी.
घर पर आम से बनाएं ये टेस्टी डिशेज | Make These Delicious Dishes With Mangoes at Home
1. मैंगो शेक (Mango Shake)
गर्मियों में सबसे आसान और फेमस ड्रिंक है मैंगो शेक. दूध, चीनी और आम को ब्लेंड करके तैयार किया गया यह शेक ठंडक भी देता है और पेट भी भरता है. सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें: सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाले आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान

2. आमरस (Aamras)
आमरस खासकर महाराष्ट्र और गुजरात में बहुत पसंद किया जाता है. पके हुए आम का गूदा निकालकर उसमें थोड़ा इलायची पाउडर मिलाया जाता है. इसे पूरी के साथ खाया जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है.

3. मैंगो आइसक्रीम (Mango Ice Cream)
अगर आप ठंडा-ठंडा कुछ खाना चाहते हैं, तो मैंगो आइसक्रीम बेस्ट है. इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है.
4. मैंगो सालसा (Mango Salsa)
कुछ हटकर ट्राय करना चाहते हैं तो मैंगो सालसा बनाएं. इसमें आम के साथ टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और नींबू मिलाया जाता है. इसे चिप्स या स्नैक्स के साथ खाया जा सकता है टेस्टी और हेल्दी दोनों.

5. मैंगो केक (Mango Cake)
मीठा खाने का मन हो तो मैंगो केक ट्राय करें. यह केक आम के फ्लेवर से भरपूर होता है और खास मौकों के लिए भी परफेक्ट है. घर पर बनाएं या बेकरी से लें, हर तरह से स्वादिष्ट.
6. मैंगो चाट (Mango Chaat)
अगर आपको थोड़ा खट्टा-मीठा पसंद है, तो मैंगो चाट जरूर ट्राय करें. कच्चे या पके आम में चाट मसाला, नमक और मिर्च डालकर तैयार यह स्नैक बहुत ही चटपटा और मजेदार होता है.
ये भी पढ़ें: घर पर बनाएं बाजार जैसी लौकी की बर्फी, जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
आम को सिर्फ फल की तरह खाने के बजाय अगर आप इन नई डिशेज में ट्राई करेंगे, तो यकीन मानिए आपका टेस्ट एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल जाएगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं