विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

क्या रोज दही खाना सही है? जानिए फायदे और ज्यादा मात्रा में दही खाने नुकसान

Kya Roj Dahi Kha Sakte Hain?: दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या इसका रोज सेवन करना सही है? यहां जानिए दही खाने के फायदे और ज्यादा मात्रा में सेवन करने के नुकसान.

क्या रोज दही खाना सही है? जानिए फायदे और ज्यादा मात्रा में दही खाने नुकसान
Dahi Khane Ke Fayde: दही खाने से सर्दी-जुकाम, पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

Kya Roj Dahi Kha Sakte Hain?: दही इंडियन डाइट का एक जरूरी हिस्सा है और इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन सुधारता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है. लेकिन, क्या रोजाना दही खाना सही है? और क्या इसकी ज्यादा मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है? कई लोगों को नहीं पता कि जरूरत से ज्यादा दही खाने से सर्दी-जुकाम, पाचन संबंधी समस्याएं और वजन बढ़ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए इसे सही मात्रा में और सही समय पर खाना जरूरी है. इस लेख में हम दही के स्वास्थ्य लाभ और संभावित नुकसान के बारे में जानिए, ताकि आप इसे अपनी डाइट में सही तरीके से शामिल कर सकें.

रोज दही खाने के फायदे (Benefits of Eating Yogurt Everyday)

1. पाचन तंत्र को मजबूत करता है

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं.

2. इम्यूनिटी बढ़ाता है

दही में मौजूद विटामिन B12 और राइबोफ्लेविन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह पेट साफ नहीं होता, तो रोज रात को सोने से पहले पी लें ये चीज, कब्ज का है रामबाण घरेलू इलाज

3. हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

दही कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है.

4. वजन घटाने में मदद करता है

दही मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को कंट्रोल रखता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है.

5. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ करता है और बालों को पोषण देता है. इससे बालों की ग्रोथ और मजबूत बेहतर हो सकती है.

ज्यादा मात्रा में दही खाने के नुकसान (Side Effects of Eating Curd In Large Quantity)

1. सर्दी-जुकाम बढ़ा सकता है: अगर आपको सर्दी या एलर्जी की समस्या रहती है, तो ज्यादा दही खाने से बलगम बढ़ सकता है.

यह बी पढ़ें: ओवरवेट, अंडरवेट या मोटापा, आप किसी कैटेगरी में आते हैं? ऐसे समझें पूरा गणित, जानें कहां गलती कर रहे हैं आप

2. लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों के लिए नुकसानदायक: कुछ लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस होता है, जिससे दही खाने पर पेट दर्द या गैस की समस्या हो सकती है.

3. रात में खाने से पाचन पर असर: रात में दही खाने से पाचन धीमा हो सकता है और गैस या अपच की समस्या हो सकती है.

4. ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है: अगर दही में एक्स्ट्रा शुगर या ज्यादा फैट हो, तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है.

कैसे और कब खाना चाहिए?

  • दिन में खाना बेहतर होता है, खासकर दोपहर के भोजन के साथ.
  • रात में खाने से बचें, खासकर ठंडे मौसम में.
  • घर का बना दही ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रिजर्वेटिव नहीं होते.
  • संतुलित मात्रा में सेवन करें, रोज 1 कटोरी पर्याप्त होती है.

रोज़ाना दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सही मात्रा और सही समय पर इसका सेवन करना जरूरी है. अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही दही को अपनी डाइट में शामिल करें.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dahi Khane Ke Fayde, Dahi Khane Ke Nuksan, Curd Benefits Of Side Effects, Is It Safe To Eat Curd Daily, Health Benefits Of Eating Curd, Side Effects Of Excessive Curd, Curd Pros & Cons, Best Time To Eat Curd, Curd For Weight Loss, How Much Curd Should You Eat Daily, Curd Vs Yogurt, Curd And Lactose Intolerance Risks, Ayurvedic Perspective On Eating Curd
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com