विज्ञापन

खट्टी डकार आने पर क्या खाना चाहिए? 3 चीजें, जिनसे परेशानी हो सकती है कम

क्या आपको खट्टी डकार की परेशानी अक्सर रहती है? अगर हां, तो इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं. यहां जानते हैं इस बारे में-

खट्टी डकार आने पर क्या खाना चाहिए? 3 चीजें, जिनसे परेशानी हो सकती है कम
What foods reduce sulfur burps : खट्टी डकार को कम करने के लिए क्या खाएं?

What foods are good for burping  : खानपान में अचानक हुई गड़बड़ी की वजह से खट्टी डकार आना काफी कॉमन है. आज के समय में ये एक आम समस्या है, लेकिन बार-बार ऐसा होना पेट में एसिड बनने, अपच, गैस का संकेत हो सकता है. जब पेट का एसिड ऊपर भोजन नली की ओर आने लगता है, तो मुंह में खट्टापन महसूस होता है और खट्टी डकारें आने लगती हैं. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें- मसालेदार खाना खान, लेट नाइट खाना, काफी ज्यादा तला-भुना खाना और लंबे समय तक खाली पेट रहना शामिल हैं.

अगर आपको भी अक्सर खट्टी डकारों की परेशानी रहती है, तो इस स्थिति में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन कर सकते हैं. इससे खट्टी डकारों की परेशानी दूर हो सकती है. यहां डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी सिंहा से जानते हैं खट्टी डकारें दूर करने के लिए क्या खाएं?

Latest and Breaking News on NDTV

खट्टी डकार आने पर खाएं केला

अगर आपको अक्सर खट्टी डकारें आने की परेशानी रहती है, तो केला काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद नैचुरल तत्व पेट की अंदरूनी परत पर एक सुरक्षात्मक परत बनाने में मदद कर सकते हैं. साथ ही इसका अल्कलाइन प्रभाव पेट के अतिरिक्त एसिड को संतुलित करने में सहायक माना जाता है.

खट्टी डकार आने पर एक पका हुआ केला खाने से पेट को राहत मिल सकती है. हालांकि, बहुत ज्यादा मात्रा में केला खाने से कुछ लोगों को गैस की समस्या भी हो सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही सेवन करें.

सादा दही खाने से भी खट्टी डकार से मिलेगा आराम

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाकर पाचन प्रक्रिया को संतुलित करता है. अगर खट्टी डकारें अपच या पेट की गड़बड़ी के कारण आ रही हैं, तो सादा दही फायदेमंद साबित हो सकता है.

ध्यान रखें कि दही में ज्यादा चीनी या मसाले मिलाकर न खाएं. सादा दही या दही के साथ थोड़ा भुना जीरा बेहतर विकल्प हो सकता है.

सौंफ भी खट्टी डकार से दिलाएगा आराम

भारतीय घरों में भोजन के बाद सौंफ खाने की परंपरा यूं ही नहीं है. सौंफ पाचन को बेहतर बनाने और पेट की गैस कम करने में मदद कर सकती है. खट्टी डकार, पेट फूलना और भारीपन जैसी समस्याओं में सौंफ का सेवन राहत दे सकता है. आप भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ चबा सकते हैं या सौंफ को पानी में उबालकर उसका सेवन कर सकते हैं.

ध्यान रखें अगर खट्टी डकारों के साथ सीने में जलन, लगातार पेट दर्द, वजन कम होना या निगलने में परेशानी जैसी समस्याएं भी हो रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. सही खानपान और छोटी-छोटी सावधानियां इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें - खट्टी डकारें क्यों आती हैं? बार-बार हो रही है ये परेशानी, तो समझिए शरीर क्या दे रहा है संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sour, Sour Burp, Sour Belching, Sour Burp In Hindi, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com