- कॉफी पीते समय इन बातों का ध्यान रखें .
- सुबह में कॉफी पीना सही माना गया है.
- कॉफी में चीनी की मात्रा कम रखें.
International Coffee Day 2021: हर साल 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जाता है. यह दिन लोगों को कॉफी के फायदों, इतिहास और लोकप्रियता के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. यूं तो कॉफी में विटामिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस होता है. लेकिन अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन नुकसानदायक माना जाता है. ज्यादा कॉफी पीने से नींद नहीं आना, पेट संबंधी समस्या, बैचेनी, सिरदर्द और थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है. लेकिन अगर कॉफी का सेवन सही तरीके से और सही समय पर किया जाए तो इसके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है. इसलिए आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातों का जिसका ध्यान अगर कॉफी के सेवन के वक्त रखा जाए तो आप कॉफी से होने वाले नुकसान से बचे रहेंगे.
Keep These Things in mind While Drinking Coffee | कॉफी पीते समय इन बातों का रखें ख्याल

Photo Credit: iStock
कॉफी में शहद डालें
कॉफी में चीनी की जगह शहद या खजूर के सिरप जैसे हेल्दी ऑप्शन का इस्तेमाल करें. अगर चीनी डालना भी है तो कम से कम मात्रा में डालें. चीनी कॉफी के दुष्प्रभावों को बढ़ा देती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सुबह में कॉफी पिएं
सुबह में कॉफी पीना सही माना गया है, यह आपको एनर्जी से भर देता है. लेकिन शाम या रात में कॉफी पीना आपकी नींद को खराब कर सकता है और आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है.

ज्यादा कॉफी न पिएं
कॉफी में कैफीन होता है, इसलिए इसका सेवन ज्यादा करना नुकसानदायक माना जाता है. एक दिन में 2-3 कप कॉफी ही पीना ही सही होता है.

Photo Credit: iStock
दालचीनी डालकर पिएं
डायबिटीज के मरीज अगर अपनी कॉफी में दालचीनी डालकर पिएं तो यह फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह आपके ब्लड ग्लूकोज को कम करती है. साथ ही इससे कॉफी का स्वाद भी बढ़ जाता है.

दूध का इस्तेमाल करें
कॉफी में हमेशा दूध का इस्तेमाल करें. आर्टिफिशियल क्रीमर प्रोसेस्ड होते है, जिस वजह से यह आपके कॉफी को हानिकारक बना सकते हैं.
Fatty Liver: इन 3 गलतियों से हो सकता है Fatty Liver!
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
International Coffee Day 2021: इंटरनेशनल कॉफी डे पर जानें कॉफी पीने के फायदे और नुकसान
International Coffee Day 2021: कल है इंटरनेशनल कॉफी डे, जानें कॉफी पीने के फायदे
Green Coffee For Health: मोटापा, दिल और स्किन समेत ग्रीन कॉफी पीने के 6 फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं