विज्ञापन

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: मैच से पहले पाकिस्तान को झटका, पाकिस्तानी दिग्गज ही बता रहे भारत को फेवरेट

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले बासित अली ने जो बात कही है. उसे सुन भारतीय क्रिकेट प्रेमी खुश हो जाएंगे. 55 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने भारत बनाम पाक मुकाबले में भारतीय टीम को फेवरेट बताया है. 

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: मैच से पहले पाकिस्तान को झटका, पाकिस्तानी दिग्गज ही बता रहे भारत को फेवरेट
IND vs PAK
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का प्रमुख मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा
  • मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने NDTV के खास शो में टी20 वर्ल्ड कप पर चर्चा की
  • पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने भारत-पाक मुकाबले में भारतीय टीम को फेवरेट बताया है

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. मैच से एक दिन पूर्व भारत और पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने NDTV के एक खास शो में बातचीत की. इस दौरान पाक टीम के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने जो बात कही, उसे सुन भारतीय क्रिकेट प्रेमी खुश हो जाएंगे. 55 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने भारत बनाम पाक मुकाबले में भारतीय टीम को फेवरेट बताया है.

कोलंबो में खेला जाएगा हाई वोल्टेज मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का यह रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6.30 बजे उतरेंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि सात बजे से देखने को मिलेगा. आगामी मुकाबले के लिए दोनों टीमें कोलंबो पहुंच गए हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा है भारी 

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में खबर लिखे जाने तक कुल आठ टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इस बीच भारतीय टीम को सात मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पाक टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम

भारतः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह. 

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक. 

यह भी पढ़ें- 'तीनों के तीनों हो गए फिस्स', भारत-पाकिस्तान का पहला मुकाबला जिसे दुनिया आज भी करती है याद, VIDEO
 

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com