विज्ञापन

बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, PM मोदी समेत इन 13 देशों को भेजा न्योता

Bangladesh PM Oath Ceremony: बांग्लादेश राष्ट्रीय परिषद (बीएनपी) के प्रवक्ता ने एनडीटीवी को बताया कि 17 फरवरी बांग्लादेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा. नव निर्वाचित सांसद मंगलवार की सुबह पद की शपथ लेंगे. शाम को नए मंत्रिमंडल का गठन होगा और सभी सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे. 

बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, PM मोदी समेत इन 13 देशों को भेजा न्योता
बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह.
  • बांग्लादेश की नई तारिक रहमान सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होगा
  • तारिक रहमान 13वें संसदीय चुनाव में बड़ी जीत के बाद बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे
  • पीएम मोदी को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन उनके जाने पर अभी संशय है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बांग्लादेश की नई तारिक रहमान सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है.उन्होंने 13वें संसदीय चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. 17 फरवरी, मंगलवार को तारिक बांग्लादेश के नए पीएम के रूप में शपथ लेंगे. उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजा है. इसके साथ ही अन्य दक्षिण एशियाई नेताओं के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- बीएनपी के तारिक रहमान ने बांग्लादेश के कट्टरपंथियों को दिया कड़ा और क्लियर मैसेज

17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह

जानकारी के मुताबिक तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी की सुबह बांग्लादेश संसद भवन के दक्षिणी प्लाजा में हो सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन तारिक को पद की शपथ दिलाएंगे. जानकारी के मुताबिक, अब तक 13 देशों को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा जा चुका है.

इन देशों को भेजा गया शपथ ग्रहण समारोह का न्योता

  1. भारत
  2. चीन
  3. सऊदी अरब
  4. पाकिस्तान
  5. तुर्की
  6. संयुक्त अरब अमीरात
  7. कतर
  8. मलेशिया
  9. ब्रुनेई
  10. श्रीलंका
  11. नेपाल
  12. मालदीव
  13. भूटान

पीएम मोदी को भी भेजा गया शपथ ग्रहण समारोह का न्योता

बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की जगह  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर या उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ढाका में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. दरअसल प्रधानमंत्री मोदी 17 फरवरी को मुंबई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे, इसलिए जयशंकर के ढाका जाने की संभावना है. 

कौन-कौन नेता ढाका पहुंचेंगे?

बांग्लादेश राष्ट्रीय परिषद (बीएनपी) के प्रवक्ता ने एनडीटीवी को बताया कि 17 फरवरी बांग्लादेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा. नव निर्वाचित सांसद मंगलवार की सुबह पद की शपथ लेंगे. शाम को नए मंत्रिमंडल का गठन होगा और सभी सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि ये देखने वाली बात होगी कि 17 फरवरी को कितने दक्षिण एशियाई नेता ढाका पहुंचेंगे. तारिक के खास दिन पर कौन-कौन अपनी उपस्थित दर्ज करवाएगा.

13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भेजा न्योता

नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार, प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा है. अब तक भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान को न्योता भेजा जा चुका है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com