विज्ञापन
24 minutes ago
नई दिल्ली:

देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है. पूजा अर्चना के लिए तड़के से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है. मंदिरों में हर-हर महादेव की जय-जयकार गूंज रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी पहुंच रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर यह है कि संयुक्त किसान मोर्चा रविवार को देशभर में भारत-US ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में आज कोलंबो में इंडिया VS पाकिस्तान का मैच होने जा रहा है. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी आज विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, PM मोदी समेत इन 13 देशों को भेजा न्योता

ये भी पढ़ें- आंख के इलाज के लिए जेल से अस्पताल में शिफ्ट किए जाएंगे इमरान खान, गई 85% रोशनी

LIVE UPDATES...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं.

दिल्ली: चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की.

पणजी में गोवा कार्निवल 2026 को हरी झंडी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में गोवा कार्निवल 2026 को हरी झंडी दिखाई.

पुरी 17,000 रुद्राक्षों से बनी शिवलिंग रेत कलाकृति

ओडिशा के पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने महाशिवरात्रि के अवसर पर 17,000 रुद्राक्षों से शिवलिंग रेत कलाकृति तैयार की.

इंदौर के मुराई मोहल्ला में मकान गिरा

इंदौर के मुराई मोहल्ला इलाके में एक मकान गिर गया है. एडिशनल DCP (ज़ोन 3) राम स्नेही मिश्रा ने कहा कि मुराई मोहल्ला में एक पुराना मकान गिर गया.एक और घर भी चपेट में आया हुआ है. सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है.

दिल्ली के रोहिणी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के रोहिणी इलाके में साहिल नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. साहिल हाल ही में जेल से रिहा हुआ था. हमलावर फरार है, और गैंगवार का शक है. आगे की जांच चल रही है, ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी.

काशी विश्वनाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता

15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी पहुंच रहे हैं.

देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम

देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है. सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचान शुरू हो गया है. मंदिर बम-बम भोले की गूंज से सराबोर हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com