- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भड़क गए
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार की पुलिस पर प्रयागराज कुंभ मेले में हुई कथित बदसलूकी पर भी बोले
- कहा-उस दिन पुलिस ने अत्याचारी चेहरा दिखाया लेकिन विधानसभा में मुख्यमंत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. यूपी विधानसभा में सीएम योगी के हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता वाले बयान पर अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जवाब दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि कोई भगवा धारण करने से योगी या संत नहीं हो जाता. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार की पुलिस पर भी हमला बोला,कहा कि आपकी आपकी पुलिस कहां थी जब मुझपर अत्याचार हो रहे थे.
थोड़ा अपनी पुलिस पर भी बोल लेते...
योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश विधानसभा में खुद पर हुए हमले पर अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने एनडीटीवी से बातचीत में प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान हुई कथित बदसलूकी पर यूपी पुलिस पर हमला बोला. अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि आपकी पुलिस ने उस दिन अत्याचारी चेहरा दिखाया,तब आपके मुंह से विधानसभा में कल क्यों एक भी शब्द नहीं फूटे. आप अपने भाषण में एक शब्द पर नहीं बोला,कम से कम दुनिया को पता तो चलता कि आप सनातनियों और अत्याचारियों के खिलाफ कैसे बल का प्रयोग कर रहे हैं.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने हमला जारी रखते हुए कहा कि सनातन में सही और सत्य लोगों की एंट्री होती है,वहां झूठ-फरेब करने वाले नहीं होते,अगर वो मिक्स हो जाएंगे तो उन्हें छांटना मुश्किल हो जाएगा. सनातन धर्म को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए काम हो रहा है,जनता समझ रही है,इसमें कालनेमि लोग भर गए हैं,उन्हें जनता साफ करेगी और फिर हमारा सनातन धर्म साफ-स्वच्छ होगा.
गेरुआ धारण करने से कोई संत नहीं हो जाता
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि जैसे सफेद कपड़ा पहन लेने से कोई नेता नहीं होता, सैनिक वाला कपड़ा पहन लेने से कोई सेना का नहीं हो जाता,ठीक उसी तरह गेरुआ वस्त्र पहन लेने से कोई योगी-संत नहीं हो जाता. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी आदित्यनाथ के योगी होने पर ही सवाल उठा दिए.योगी तो सारे संसार को छोड़ कर आता है,आप तो संसार में वापस आ गए. अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम के खिलाफ कई आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं