विज्ञापन

स्टार्टअप में मचा हड़कंप! यूजर ने अपलोड कर दिया 500 से ज्यादा अश्लील कंटेंट, CEO का Video वायरल

नोएडा के स्टार्टअप Unjob.ai के CEO देव तनेजा ने बताया कि कैसे एक यूजर ने प्लेटफॉर्म पर 500 से ज्यादा आपत्तिजनक फाइल्स अपलोड कर दीं और उनकी टीम ने तुरंत स्थिति संभाल ली.

स्टार्टअप में मचा हड़कंप! यूजर ने अपलोड कर दिया 500 से ज्यादा अश्लील कंटेंट, CEO का Video वायरल
एक गलती और प्लेटफॉर्म पर आ गया अश्लील कंटेंट का ढेर

स्टार्टअप की दुनिया को अक्सर ग्लैमरस और रोमांचक बताया जाता है, लेकिन इसके पीछे कई रिस्क भी होते हैं. नोएडा स्थित उद्यमी देव तनेजा ने हाल ही में एक ऐसी ही घटना शेयर की, जब उनके प्लेटफॉर्म पर अचानक 500 से ज्यादा आपत्तिजनक (NSFW) फाइल्स अपलोड कर दी गईं. देव तनेजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बताइए कि आप स्टार्टअप चला रहे हैं, बिना यह बताए कि आप स्टार्टअप चला रहे हैं. न्होंने बताया कि यह घटना उनके फ्रीलांसर हायरिंग प्लेटफॉर्म पर हुई, जिसे उनकी टीम ने तुरंत संभाल लिया.

टीमवर्क से तुरंत सुलझा संकट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि देव तनेजा अपनी डेवलपर टीम से इस समस्या के बारे में बात करते नजर आते हैं. टीम के एक सदस्य ने बताया,  कि एक यूजर ने प्लेटफॉर्म पर 500 से अधिक न्यूड फाइल्स अपलोड कर दी हैं. इस दौरान एक डेवलपर कहता है, टेंशन हो गई है, जिस पर तनेजा उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि स्थिति जल्द संभाल ली जाएगी. इसके बाद वीडियो में टीम को हंसते हुए लेकिन पूरी गंभीरता से समस्या को हल करते देखा जा सकता है. बाद में तनेजा ने बताया कि उनके इन-हाउस डेवलपर्स ने इस समस्या को जल्दी पहचानकर ठीक कर दिया.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोगों ने टीम की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, टीम को सलाम. वहीं कुछ लोगों ने प्लेटफॉर्म की खासियत (USP) के बारे में भी पूछा. इस पर तनेजा ने बताया, कि उनकी कंपनी एक AI-आधारित फ्रीलांसर मार्केटप्लेस बना रही है और फिलहाल इसके लिए सीड फंडिंग जुटाई जा रही है. उन्होंने यह भी कहा, कि उनका प्लेटफॉर्म सिर्फ ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक पूरा इकोसिस्टम होगा, जहां फ्रीलांसर अपने काम को कंटेंट के रूप में दिखा सकेंगे और ब्रांड्स उन्हें प्रोजेक्ट के आधार पर हायर कर सकेंगे.

कौन हैं देव तनेजा?

देव तनेजा Unjob.ai के संस्थापक और CEO हैं. वह भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर के पूर्व छात्र हैं और अपने करियर की शुरुआत एक इंफ्लुएंसर के रूप में की थी. उन्होंने 2025 में अपने स्टार्टअप की शुरुआत की. उनकी कंपनी का लक्ष्य दुनिया का पहला AI-पावर्ड फ्रीलांसर मार्केटप्लेस बनाना है, जहां प्रतिभा और अवसर को बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 15 लाख रुपये महीना किराया! न्यूयॉर्क के इस लग्जरी घर के अंदर की झलक देखकर रह जाएंगे हैरान

कौन हैं सोनम पंडित? जिनकी महाशिवरात्रि वाली रील ने इंटरनेट पर मचाई धूम, 27 लाख लोगों ने देखा Video

8 करोड़ रुपये में खरीदा इटली में 250 साल पुराना घर! इस कीमत के बदले उसे जो मिला, जानकर रह जाएंगे हैरान

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dev Taneja Unjob.ai, Startup Crisis India, NSFW Content Platform Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com