Lauki Dosa: लौकी का डोसा कैसे बनाएं.
NDTV
लौकी एक हरी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इसका नाम सुनते हैं घर के बड़े और बच्चे नाक-मुंह बनाने लगते हैं. अगर आप भी घर में पड़ी लौकी से कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो लौकी का डोसा ट्राई कर सकते हैं.
यह डोसा खाने में इतना टेस्टी और करारा बनता है कि कोई पहचान ही नहीं पाएगा कि इसे लौकी से बनाया गया है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको घंटों दाल-चावल भिगोने या बैटर को फर्मेंट करने की कोई जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं इसे घर पर झटपट कैसे तैयार किया जा सकता है.
कैसे बनाएं लौकी का डोसा- (How To Make Lauki Dosa)
सामग्री-
- लौकी- 1 कद्दूकस की हुई
- सूजी- 1 कप
- चावल का आटा- आधा कप
- दही- आधा कप
- हरी मिर्च- 2-3 बारीक कटी हुई
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा (घिसा हुआ)
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- हींग- एक चुटकी
- नमक- स्वादानुसार
- ऑयल या घी- डोसा सेंकने के लिए
- पानी- बैटर के लिए

विधि-
- डोसा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छे से धो लें और फिर इसे कद्दूकस कर लें.
- अब एक बड़े बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी, सूजी और चावल का आटा डालें.
- इसके बाद इसमें आधा कप दही और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- ध्यान रखें कि बैटर न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा पतला.
- अब इस बैटर में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक, जीरा, हींग, बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिला दें.
- सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इस बैटर को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी और चावल का आटा अच्छी तरह फूल जाए.
- कुछ मिनट बाद बैटर को चेक करें. अगर बैटर आपको थोड़ा गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और मिला सकते हैं. बैटर की बनावट बिल्कुल डोसे के बैटर जैसी होनी चाहिए, जो चम्मच से आसानी से तवे पर फैल सके.
- अब गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें. तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे टिशू पेपर से पोंछ लें.
- तवा मध्यम गर्म होना चाहिए. अब एक बड़ा चमचा भरकर बैटर तवे के बीच में डालें और उसे गोल-गोल घुमाते हुए बाहर की तरफ फैलाएं.
- डोसा फैलाने के बाद गैस की आंच को तेज कर दें और इसके किनारों पर और बीच में थोड़ा सा तेल या घी लगाएं.
- डोसे को तब तक पकने दें जब तक कि उसका रंग नीचे से सुनहरा भूरा न होने लगे और किनारे तवा खुद न छोड़ने लगें.
- जब डोसा अच्छे से क्रिस्पी हो जाए, तो इसे तवे से उतार लें. आपका सुपर हेल्दी और टेस्टी लौकी का डोसा बनकर बिल्कुल तैयार है.
- गरमा-गरम और क्रिस्पी लौकी के डोसे को आप अपनी मनपसंद नारियल की चटनी, टमाटर की तीखी चटनी या सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सर्दी-जुकाम से लेकर कमर दर्द तक में फायदेमंद हैं शुगर फ्री अलसी के लड्डू, नोट करें रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lauki Dosa, Lauki Dosa Recipe, Bottle Gourd Recipe, Lauki Ke Fayde, Lauki Se Kya Banaye