विज्ञापन

बिना फर्मेंट किए सिर्फ 15 मिनट में ऐसे करें डोसा और इडली का बैटर तैयार!

अब डोसा या इडली खाने से पहले दो बार सोचना नहीं पड़ेगा. नीचे बताई गई रेसिपी से बिना फर्मेंट किए बैटर सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाएगा.

बिना फर्मेंट किए सिर्फ 15 मिनट में ऐसे करें डोसा और इडली का बैटर तैयार!
डोसा का बैटर बनाने की रेसिपी क्या है?
NDTV

कई बार हमारा डोसा या इडली खाने का मन करता है, तो हम इसलिए नहीं बना पाते क्योंकि चावल और उड़द दाल का घोल तैयार नहीं है, लेकिन अब अपनी क्रेविंग्स को शांत करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो सिर्फ 15 मिनट में आपको एक बढ़िया डोसा या इडली का बैटर तैयार करके देगी. हाल ही में डिजिटल क्रिएटर Hebbars Kitchen ने यूट्यूब चैनल @Hebbars Kitchen पर इसकी रेसिपी साझा की. Hebbars Kitchen के 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

क्रिस्पी डोसा बैटर कैसे बनाएं? | No Fermentation Dosa Recipe 

सामग्री:

  • रवा (1 कप)
  • गेहूं का आटा (2 टेबलस्पून)
  • दही (3/4 कप)
  • पानी (1 कप)

बनाने का आसान तरीका

  1. जब भी डोसा या इडली खाने का मन हो और बैटर तैयार न हो, तो ये 15 मिनट वाली ट्रिक आपके बहुत काम आएगी,
  2. इसके लिए सबसे पहले एक मिक्सी जार लें.
  3. अब मिक्सी जार में 1 कप रवा, 2 टेबलस्पून गेहूं का आटा, 3/4 कप दही और 1 कप पानी डाल दें.
  4. इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें. ध्यान रखें कि इसका पेस्ट बिल्कुल स्मूद और गाढ़ा होना चाहिए, न बहुत पतला हो और न बहुत गाढ़ा.
  5. अगर बैटर गाढ़ा लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी और मिला सकते हैं.
  6. जब अच्छा स्मूद पेस्ट बन जाए तो इसे हल्के हाथ से मिला लें. 
  7. बस, आपका इंस्टेंट डोसा-इडली का बैटर तैयार है.
  8. इसकी मदद से आप तुरंत तवे पर क्रिस्पी डोसा या इडली स्टैंड में सॉफ्ट इडली बना सकते हैं.

डोसा खाने के क्या फायदे हैं?

  1. पचने में आसान: हल्का होता है, पेट खराब नहीं करता. 
  2. लो कैलोरी: वेट लॉस में मदद करता है.
  3. प्रोबायोटिक: फर्मेंट की वजह से पाचन ठीक रखता है.
  4. सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट प्रोटीन + आयरन का सोर्स है.

इसे भी पढ़ें: डाइटिंग नहीं, बस बदलना है खाने का तरीका! क्या है जाह्नवी कपूर 15-15-15 सेकंड वाला फॉर्मूला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dosa Batter Kaise Banta Hai, Instant Dosa Batter, No Fermentation High Protein Dosa Recipe, Dosa Batter Grinder Comparison
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com