विज्ञापन

बिना गाड़ी इंश्योरेंस के टोल पार किया तो आएगा SMS अलर्ट, कट जाएगा 10000 का जुर्माना, NHAI का नया नियम

बिना बीमा के गाड़ी लेकर टोल प्लाजा से गुजरते हैं, तो NHAI की नई व्यवस्था के तहत आपका वाहन तुरंत पकड़ में आ सकता है. NHAI का ऑटोमैटिक सिस्टम उसकी पहचान कर वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS अलर्ट भेज दिया जाता है.

बिना गाड़ी इंश्योरेंस के टोल पार किया तो आएगा SMS अलर्ट, कट जाएगा 10000 का जुर्माना, NHAI का नया नियम
NHAI Toll Plaza Pilot Project Recognized Vehicle Insurance
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • NHAI ने टोल प्लाजा पर नया सिस्टम लगाया है.
  • टोल प्लाजा पर बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी पकड़ी जाएगी.
  • दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू.

अगर आपने गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं कराया है या खत्म हो गया है और आप टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो आपको अब सर्तक रहने की जरूरत है. दरअसल बिना इंश्योरेंस कराए अगर आपकी गड़ी टोल प्लाजा से गुजरती है तो NHAI के नई व्यवस्था के तहत इसकी पहचान तुरंत हो सकती है. इसके साथ गाड़ी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. बीमा नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए NHAI ने दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर एक नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके जरिए थर्ड पार्टी एक्सपायरी इंश्योरेंस वाले वाहनों की पहचान की जा रही है.

कैसे काम करता है यह नया सिस्टम?

NHAI की व्यवस्था के तहत जैसे ही कोई वाहन बिना वैध बीमा के टोल प्लाजा पार करता है, एनएचएआई का ऑटोमैटिक सिस्टम उसकी पहचान कर लेता है. इसके कुछ ही मिनटों के बाद वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS अलर्ट भेज दिया जाता है. इस मैसेज के जरिए  गाड़ी की पॉलिसी तुरंत रिन्यू कराने की सलाह दी जाती है.  इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के प्रावधानों के तहत भारी जुर्माने की चेतावनी भी दी जाती है.

नियमों के उल्लंघन पर 10000 का जुर्माना

मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुसार, वैध बीमा के बिना गाड़ी चलाना कानूनी अपराध है. पहली बार बिना बीमा के पकड़े जाने पर 2000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है, जबकि दोबारा पकड़े जाने पर यह जुर्माना बढ़कर 10000 रुपये तक पहुंच सकता है. इसके अलावा न्यायालय के माध्यम से कानूनी कार्रवाई और वाहन जब्ती का सामना भी करना पड़ सकता है.

NHAI का नया नियम क्यों?

NHAI की नई पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले हर वाहन के पास अनिवार्य तीसरे पक्ष (Third-Party) का बीमा होना सुनिश्चित करना है, ताकि सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को समय पर राहत और मुआवजा मिल सके. इस सफल परीक्षण के बाद आने वाले समय में इसे देश के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों और टोल प्लाजा पर भी लागू किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें | यात्रा के दौरान नहीं काम कर रहा FAStag तो क्या देना होता है दोगुना टैक्स? जानें क्या है NHAI का नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toll Plaza New Rules, Third Party Insurance, NHAI, Vehicle Insurance Renewal, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com