आज 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की खुशी में पूरा देश डूबा हुआ है. स्कूलों में रंग-बिरंगे कार्यक्रम होते हैं और बच्चे भी इस दिन को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं. इस खास मौके पर अगर आप बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, यानि देशभक्ति के रंग में खाने को रंगना चाहते हैं, तो बनाएं तिरंगे से भरे स्वाद और सेहत से भरपूर ये 5 व्यंजन.
दरअसल आज के समय में अक्सर मार्केट में मिलने वाली तिरंगा मिठाइयों में कैमिकल वाले फूड कलर होते हैं, जो बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए आप घर पर बिना आर्टिफिशियल कलर के हेल्दी तरीके से इन रेसिपीज को बना सकते हैं.
देशभक्ति के रंग में रंगी रेसिपीज- (How To Make Tricolor Recipes)
तिरंगा सैंडविच- (Tiranga Sandwich)
तिरंगा सैंडविच सबसे आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसे बच्चे बहुत पसंद करते हैं.
कैसे बनाएं-
- केसरिया लेयर- उबले हुए गाजर को मैश कर लें या बारीक कद्दूकस करके उसमें थोड़ा सा बटर और हल्का नमक मिलाएं.
- सफेद लेयर- पनीर को कद्दूकस करें और उसमें थोड़ी सी मलाई या मयोनीज मिलाकर स्प्रेड तैयार करें.
- हरी लेयर- धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाकर फ्रेश हरी चटनी बनाएं.
अब तीन ब्रेड स्लाइस लें. पहली स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं, उस पर दूसरी ब्रेड रखें और पनीर का मिक्सचर फैलाएं. अब तीसरी ब्रेड रखकर उस पर गाजर का पेस्ट लगाएं. आपका हेल्दी और टेस्टी तिरंगा सैंडविच तैयार है.
2. तिरंगा इडली- (Tiranga Idli)
इडली स्वाद और सेहत से भरपूर रेसिपी है. बच्चों के लिए तिरंगा इडली एक परफेक्ट ऑप्शन है.
कैसे बनाएं-
इडली बैटर के एक हिस्से में टमाटर और कश्मीरी लाल मिर्च का पेस्ट मिला दें. सादा इडली बैटर का इस्तेमाल करें.
इडली बैटर के तीसरे हिस्से में पालक का पेस्ट मिला दें.

अब इडली स्टैंड में तीनों तरह के बैटर को अलग-अलग खानों में डालें और स्टीम कर लें. आपकी सॉफ्ट, कलरफुल और न्यूट्रिशियस इडली तैयार हो जाएगी. इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
3. तिरंगा फ्रूट स्टिक- (Tiranga Fruit Skewers)
फ्रूट स्नैक बच्चों को हाइड्रेटेड और एनर्जी से भरपूर रखेगा. अगर आप कुछ जल्दी बनाना चाहते हैं, तो
इसे ट्राई कर सकते हैं.
कैसे बनाएं-
संतरा या पपीता केसरिया रंग के लिए, केला सफेद रंग के लिए और हरा अंगूर या कीवी. एक वुडन स्टिक लें. सबसे पहले संतरा या पपीते का टुकड़ा लगाएं, फिर बीच में केले का टुकड़ा और सबसे नीचे कीवी या हरा अंगूर लगाएं. यह 2 मिनट में बनने वाला स्नैक बच्चों को बहुत अट्रैक्टिव लगता है.
4. तिरंगा ढोकला- (Tiranga Dhokla)
ढोकला एक गुजराती डिश है. लेकिन स्वाद और सेहतमंद होने की वजह से आज देशभर में इसे खाया और पसंद किया जाता है. इसे भी आप आसानी से तीन रंगों में बना सकते हैं.
कैसे बनाएं-
सूजी और दही के बैटर में गाजर का रस या थोड़ा सा हल्दी-टमाटर का पेस्ट मिलाएं.
सफेद रंग के लिए सूजी और दही का नॉर्मल बैटर.
हरे रंग के लिए सूजी बैटर में पालक और धनिया का पेस्ट मिलाएं. अब स्टीमिंग प्लेट में सबसे पहले हरे बैटर की पतली परत डालकर 3-4 मिनट स्टीम करें. फिर उसके ऊपर सफेद बैटर डालकर स्टीम करें और आखिर में केसरिया बैटर डालकर पूरा ढोकला पका लें. ठंडा होने पर काटें और राई-कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं.
5. तिरंगा पास्ता सलाद- (Tiranga Pasta Salad)
पास्ता बच्चों को फेवरेट होता है. तो क्यों न इसे सेहतमंद तरीके से तिरंगा लुक में बनाएं.
कैसे बनाएं-
उबला हुआ पास्ता बारीक कटी उबली गाजर और बारीक कटी शिमला मिर्च व खीरा. सबसे हले एक बाउल में पास्ता, गाजर और शिमला मिर्च-खीरे को मिक्स करें. इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और हल्का सा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. यह सलाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिंस से भरपूर होता है.
ये भी पढ़ें- इस 15 अगस्त सिर्फ तिरंगा नहीं, पोषण से भरपूर तिरंगा थाली बनाएं, जानें 3 रंगों के फूड्स की ताकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं