15 अगस्त को लाल किला पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन होने वाला है. इसे लेकर काफी भीड़-भार रहने वाली है. वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली के अन्य हिस्सों में कार्यक्रम होने वाले हैं. ऐसे में दिल्ली मेट्रो से लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. अगर आप लाल किला जाने और दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको जारी की गई एडवाइजरी जरूर जान लेना चाहिए. क्योंकि 15 अगस्त को दिल्ली मैट्रो से लेकर दिल्ली ट्रैफिक में सुरक्षा लिहाज से कई चीजों में बदलाव किया है.
दिल्ली मेट्रो का निर्देश
अगर आप दिल्ली मेट्रो की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो दिल्ली मेट्रो की ओर से बताया गया है कि 15 अगस्त के दिन मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे ही शुरू हो जाएगा. वहीं हर आधे घंटे में मेट्रो की अलगी ट्रेन मिलेगी. वहीं मेट्रो पर पार्किंग की सुविधा 14 अगस्त से ही बंद कर दी गई है. जो 15 अगस्त के दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी. यानी आप मेट्रो में गाड़ी पार्क नहीं कर सकेंगे. वहीं दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें. क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से मेट्रो स्टेशन में जांच और स्कैनिंग में समय लग सकता है.
दिल्ली ट्रैफिक ने भी जारी किया है एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक के मुताबिक, 15 अगस्त को कश्मीरी गेट, सराय काले खां और अन्य आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसें डायवर्ट रहेगी. लाल किले के आसपास के मार्ग जैसे नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड बंद रहेंगे. वहीं, रिंग रोड (राजघाट से आईएसबीटी कश्मीरी गेट) आम जनता के लिए बंद रहेंगे.
जानकारी के मुताबिक, लाल किला, राष्ट्रीय संग्राहलय, रेल संग्रहालय, हस्तशिल्प संग्रहालय, दिल्ली हाट INA, जामा मस्जिद बंद रहने वाले हैं.
शांति वन की तरफ जाने वाले ओल्ड आयरन ब्रिज (लोहे का पुल) और गीता कॉलोनी ब्रिज सुबह के समय बंद रहेंगे. 14 अगस्त की रात 12 बजे से ही दिल्ली के बॉर्डर्स से भारी और कमर्शियल वाहनों (माल वाहक) की एंट्री बंद कर दी गई है जो 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक रहेगी.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं