- कढ़ी एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय करी है.
- इसका एक अलग वर्जन देखने को मिलता है.
- सिंधी कढ़ी में आपको सब्जियों और मसालों का परफेक्ट बैलेंस मिलेगा.
कढ़ी एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय करी है जिसे दही और बेसन बनाया जाता है. इसमें बेसन के पकौड़े बनाकर डाले जाते हैं और साबुत लाल मिर्च के साथ मसाले डालकर तड़का दिया जाता है. पंजाबी कढ़ी को लोग बहुत शौक से खाते हैं. उत्तर भारत के अलावा हर राज्य में इसका एक अलग वर्जन देखने को मिलता है, कहीं इसे बूंदी डालकर बनाया जाता है तो कहीं आलू या मटर डालकर. लेकिन आज हम आपके लिए सिंधी कढ़ी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका स्वाद सामान्य कढ़ी से काफी अलग है. इस दिलचस्प सिंधी कढ़ी में आपको सब्जियों और मसालों का परफेक्ट बैलेंस मिलेगा. ड्रमस्टिक, कमल ककड़ी, आलू गोभी और मसाले मिलकर इस सिंधी कढ़ी को कम्फर्ट फूड बनाते हैं. इस कढ़ी को आप चावल या पुलाव के साथ परोस सकते हैं. तो चलिए नजर डालते हैं इस स्वादिष्ट कढ़ी की रेसिपी पर:
सामग्री
1 1/2 टी स्पून रिफाइंड तेल
3 टेबल स्पून बेसन
1 टी स्पून मेथी दाना
1 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
3 लीटर पानी
2 आलू
500 ग्राम टमाटर
1 ड्रमस्टिक
1 बड़ा कमल ककड़ी
1 बड़ी या 2 छोटी फूलगोभी
200 ग्राम अरबी
200 ग्राम भिंडी
नमक
3 नींबू के आकार के इमली बॉल्स (इमली को 1 कप गर्म पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें)
तलने के लिए तेल
1 1/2 टी स्पून सरसों के दाने
20-25 कढ़ीपत्ता
1 1/2 टी स्पून जीरा
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबल स्पून हरा धनिया
सिंधी कढ़ी बनाने का तरीका:
1. एक गहरे बर्तन में रिफाइन्ड तेल डालें. एक बार जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें बेसन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. इसे बहुत ही धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए ही करें. इसमें मेथीदाना डालें इसका कलर बदलने दें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. एक बार जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसमें हल्दी पाउडर डालें और कुछ देर बाद इसमें पानी डालें. पानी के साथ ही इसमें आलू के टुकड़े भी डाल दें क्योंकि इन्हें पकने में समय लगता है, जब इसमें उबाल आ जाए तो आंच को मीडियम कर दें.
3. टमाटर की प्यूरी बना लें और इसे बर्तन में डालें. कढ़ी को धीमी आंच पर एक घंटे के लिए छोड़ दें.
4. इस बीच एक छोटे बर्तन में पानी गर्म करें. ड्रमस्टिक को 3 इंच के टुकड़ों में काट लें और कमल ककड़ी को 1 इंच के टुकड़ों में काट लें. इन्हें हल्का उबालकर एक तरफ रख दें.
5. इसके बाद तेल गर्म करें और इसमें सब्जियां डालकर फ्राई करें. गोभी, अरबी और भिंडी को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. इन्हें फ्राई करते वक्त सब्जियों में थोड़ा नमक डालें.
6. 1 घंटे के बाद कढ़ी में हल्की उबली हुई सब्जियां डालें. इसके 10 मिनट बाद फ्राइड गोभी, अरबी और भिंडी डालें.
7. अब 2 घंटे से भीगी हुई इमली को छान लें. इसे कढ़ी में डालकर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं.
8. तड़के के लिए, एक छोटे पैन में तेल गर्म करें.
9. गर्म तेल में सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता, जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालें और इस तड़के को कढ़ी में डालें.
10. हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गर्मागर्म कढ़ी को मटर पुलाव या स्टीम राइस के साथ सर्व करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Refined Flour: अगर आप भी करते हैं मैदे का अधिक सेवन तो जान लें इससे होने वाले ये पांच नुकसान!
Indian Cooking Tips: रेगुलर डोसे से हटकर ट्राई करें यह स्वादिष्ट चिकन डोसा
परफेक्ट तंदूरी रोटी बनाते दिखें सोनू सूद, फैंन्स को 'सोनू दा ढाबा' पर आने के लिए किया आमंत्रित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं