Sendha Namak Benefits: खाने में अगर नमक कम होता है तो उसका स्वाद फीका पड़ जाता है. वहीं शरीर में नमक की कमी होने से कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. वहीं अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है तो ये हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए जरूरी है कि इसका सेवन सही मात्रा में किया जाए. जैसा की हम सब जानते हैं कि नमक भी कई तरीके का होता है, जिसका सेवन करने से शरीर को अलग-अलग फायदे होते हैं. आज हम बात कर रहे हैं सेंधा नमक की जो सादे नमक की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
सेंधा नमक (Pink Salt Benefits) का सेवन हाई बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है. सिर्फ यही नहीं बल्कि इसके अलावा भी कई ऐसी बीमारियां हैं जिनको दूर करने में ये नमक लाभदायी हो सकता है. तो आज हम आपको बताएंगे सेंधा नमक को खाने के फायदे-
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चाय के साथ कभी भी नहीं करना चाहिए इन 3 चीजों का सेवन, न्यूट्रिशनिष्ट ने बताया कारण
1. पाचन (Pink salt for digestion)
पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी सेंधा नमक फायदेमंद हो सकता है. दरअसल सेंधा नमक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को तेज करते हैं और इससे जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद भी कर सकते हैं.
2. वजन कम करने में (Pink salt for weight loss)
अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो आपको अपने खाने में सेंधा नमक को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद क्रिस्टल बॉडी सेल्स से एक्सट्रा पानी को निकाल देते हैं. जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
3. मानसिक बीमारियों में (Pink salt for mental health)
सेंघा नमक शरीर में सेरोटोनिन लेवल को बढ़ा देता है. जो डिप्रेशन को दूर करने में मदद कर सकती है और साथ में शरीर में एनर्जी लेवल को बूस्ट करने में मदद करती है. इसलिए मानसिक स्वास्थय को सुधारने के लिए इसका सेवन लाभदायी हो सकता है.
4. हड्डियों की मजबूती (Pink salt for bones)
सेंधा नमक में सादे नमक की तुलना में सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में कैल्शियम की कमी होने को रोकता है. साथ ही इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं