Buttermilk Benefits For Hair: बालों को खूबसूरत, काला, लंबा और घना बनाने के लोग क्या नहीं करते हैं. कई महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर, पार्लर में भी हजारों रूपए खर्च करवा के कई ट्रीटमेंट्स लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं. लेकिन इन सबके बावजूद भी रिजल्ट पॉजिटिव मिले ऐसा जरूरी नही है. सब करवाने के बाद भी बालों का झड़ना, सफेद होना और डैंड्रफ जैसी परेशानियां पीछा नहीं छोड़ती हैं. वहीं इतने सारे केमिकल्स का इस्तेमाल बालों को और डैमेज कर सकता है. लेकिन आप अपने किचन में मौजूद एक देसी चीज का इस्तेमाल करके इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं. छाछ कई लोग इसे मट्ठे के नाम से भी जानते हैं यह सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही आपके बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. आपको अपने बालों को छाछ से धोना है और इसके फायदे आपको खुद नजर आ जाएंगे. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छाछ में पाए जाने वाले पोषक तत्व
छाछ में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी सेहत और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें लैक्टिक एसिड, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन डी, ए, बी-12, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम पाया जाता है, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करने के साथ उनको शाइनी, लंबे और स्कैल्प को पोषण देने में भी मदद कर सकते हैं.
छाछ का कैसे करें इस्तेमाल
वैसे तो यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. लेकिन इसके साथ कुछ चीजों को जोड़कर आप इसे और फायदेमंद बना सकते हैं. छाछ में अंडा, करी पत्ता और केले को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इस पैक को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाकर तकरीबन 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को सादे पानी से धुल लें. आप चाहें तो माइल्ड और कम केमिकल युक्त शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
छाछ से बाल धोने के फायदे
बालों का झड़ना रोकने में मदद कर सकता है.
डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है.
बालों को शाइनी बनाने में मदद कर सकता है.
सफेद बालों को ब्लैक करने में मदद करता है. इसमें करी पत्ता मिलाया जाता है जो बालों को काला करने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Home Remedies For Hair Fall! फायदे की जगह नुकसान न पहुंचा दें घरेलू नुस्खे! जरूर देखें ये Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं