विज्ञापन

सब्जी में मिर्च तेज हो जाए तो कैसे कम करें? शेफ पंकज भदौरिया ने बताया देसी जुगाड़

खाना बनाते समय सब्जी में गलती से मिर्च ज्यादा डल जाना आम बात है, लेकिन इसे ठीक करना बिल्कुल मुश्किल लगता है. शेफ पंकज भदौरिया के बताए नुस्खे आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं.

सब्जी में मिर्च तेज हो जाए तो कैसे कम करें? शेफ पंकज भदौरिया ने बताया देसी जुगाड़
मिर्च कैसे कम करें?
NDTV

खाना बनाते टाइम कभी-कभी हाथ से थोड़ा ज्यादा मिर्च मसाला गिर जाता है? और फिर जब चख के देखो, तो मुंह में एकदम आग लग जाती है. कई बार तो समझ ही नहीं आता कि अब इतनी तीखी सब्जी का क्या करें. पूरी मेहनत बेकार लगने लगती है और डर लगता है कि घरवाले कहीं खाने से मना न कर दें, लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. 

अगर आपकी सब्जी या दाल में मिर्च तेज हो गई है, तो खाना फेंकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. शेफ पंकज भदौरिया ने कुछ ऐसी टिप्स शेयर की हैं, जो मिनटों में मिर्ची के असर को कम कर सकती हैं. आइए जानते हैं क्या हैं वो देसी जुगाड़.

देखें वीडियो...

डेयरी प्रोडक्ट्स का जादू:

पंकज भदौरिया ने वीडियो शेयर कर बताया कि दूध से बनी चीजें मिर्च की तेजी को बहुत जल्दी खत्म करती हैं. अगर आपकी ग्रेवी वाली सब्जी या रसेदार दाल में मिर्च ज्यादा हो गई है, तो उसमें दो चम्मच ताजा दही फेंटकर मिला दें. अगर दही नहीं है, तो आप थोड़ा सा दूध या ताजी मलाई भी डाल सकते हैं. यह मिर्च के असर को तुरंत कम कर देता है और सब्जी का स्वाद भी एकदम क्रीमी और बढ़िया हो जाता है.

मिर्च का तीखापन कम करने के कुछ आसान तरीके:

देसी घी या मक्खन:

अगर आप सूखी सब्जी बना रहे हैं या फिर कोई ऐसी सब्जी है जिसमें दही डालना सही नहीं लगेगा, तो देसी घी सबसे बेस्ट ऑप्शन है. सब्जी में एक से दो चम्मच देसी घी या बटर डालकर अच्छे से मिला लें. घी मिर्च की जलन को शांत कर देता है और इससे खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है.

थोड़ा सा मीठा मिला लें:

कभी-कभी थोड़ी सी मिठास तीखेपन को काटने में बहुत काम आती है. अगर मिर्च बहुत ज्यादा तेज लग रही है, तो सब्जी में आधा चम्मच चीनी या थोड़ा सा गुड़ मिला दें. ध्यान रखें कि मिठास इतनी ही डालें जिससे तीखापन कम हो जाए, सब्जी मीठी न लगे.

नींबू का रस या अमचूर:

खट्टापन भी तीखे स्वाद को कम करने में काफी मददगार होता है. अगर सब्जी में मिर्च तेज हो गई है, तो उसमें आधा नीम्बू निचोड़ दें या थोड़ा सा अमचूर पाउडर मिला दें. खट्टा और तीखा मिलकर स्वाद को बैलेंस कर देते हैं.

उबला हुआ आलू या बेसन:

अगर सब्जी में ग्रेवी है और मिर्च बहुत ही ज्यादा हो गई है, तो एक उबला हुआ आलू मैश करके डाल दें. आलू सब्जी का एक्स्ट्रा मसाला और मिर्च सोख लेता है. इसके अलावा आप थोड़ा सा बेसन तवे पर भूनकर भी सब्जी में मिला सकते हैं. इससे ग्रेवी गाढ़ी भी हो जाएगी और तीखापन भी घट जाएगा.

इसे भी पढ़ें: स्वाद का स्वाद, सेहत के लिए कमाल, नोट करें कैल्शियम से भरपूर चॉकलेट मखाना लड्डू की रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabji Me Kuch Jyada Ho Jaye To Kya Kare, How To Reduce Chilli, Chef Pankaj Bhadauria Cooking Tips, Kitchen Tips, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com