विज्ञापन

छठ पर 10 तरह की सब्जी को मिलाकर बनती है ये सब्जी, यहां पढ़ें रेसिपी

छठी मैया को कई तरह के फल और सब्जियां चढ़ाई जाती हैं और इन सब्जियों से आप घर पर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं. यहां जानिए छठ पर 10 तरह की सब्जी को मिलाकर सब्जी कैसे बनाएं.

छठ पर 10 तरह की सब्जी को मिलाकर बनती है ये सब्जी, यहां पढ़ें रेसिपी
छठ प्रसाद की सब्जी कैसे बनाएं?

देशभर में महापर्व छठ बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी आज शुक्रवार से हो गई है और इसका समापन सप्तमी तिथि पर होता है. चार दिनों तक चलने वाले महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित होता है. छठ पूजा का त्योहार सिर्फ आस्था और भक्ति का ही नहीं, बल्कि परिवार और परंपराओं से जुड़ने का भी पर्व है. इस दौरान छठी मैया को कई तरह के फल और सब्जियां चढ़ाई जाती हैं. पूजा पूरी होने के बाद इन सब्जियों को फेंका नहीं जाता, बल्कि इनसे स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है. इस सब्जी को सबसे पहले व्रत करने वाले लोग खाते हैं. चलिए आपको बताते हैं छठ पर 10 तरह की सब्जी कैसे बनाएं.

छठ पूजा के प्रसाद की सब्जी कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @LALAJiKaDhaba नाम से एक चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि छठ पूजा में कई तरह की सब्जियां और फल चढ़ाए जाते हैं. इनमें सीताफल यानी कद्दू, अरबी, शकरकंद, मूली, गाजर, लौकी, केला, सिंघाड़ा और लोबिया आदि शामिल हैं. इसके अलावा छठी मैया को चढ़ाया गया चना भी इस सब्जी में इस्तेमाल करें.

सब्जी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

इस सब्जी को बनाने के लिए बची हुई सभी सब्जियां, उबला हुआ चना, दो टमाटर, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच जीरा, दो तेजपत्ता, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और सरसों का तेल लें. सरसों के तेल की जगह देसी घी से भी सब्जी बना सकते हैं.

छठ पूजा वाली सब्जी बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर काट लें. अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें तेजपत्ता और जीरा डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद सख्त सब्जियां और उबला हुआ चना डालकर 3-4 मिनट तक भूनें. अब अदरक का पेस्ट डालकर थोड़ी देर पकाएं. इसके बाद बाकी बची सब्जियां डाल दें. हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट भूनें. अब आधा कप पानी डालकर कड़ाही को ढक दें. सब्जियां थोड़ी पक जाएं तो कटे हुए टमाटर डालें. करीब 5 मिनट और पकाएं.

यह भी पढ़ें:- गुजरात की मशहूर दानेदार मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं? मुंह में डालते ही घुल जाएगा इसका दानेदार स्वाद

यह भी पढ़ें:- कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए? प्रेशर कुकर में चावल सही तरीके से कैसे पकाएं

यह भी पढ़ें:- मोरिंगा के पत्ते कब और कैसे खाएं, पोषण का खजाना है सहजन, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja, Chhath, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com