- वैसे तो उपमा सूजी से बनने वाली डिश है.
- आपको इसके कई अलग-अलग वर्जन भी देखने को मिलते हैं.
- यह एक सुपर इजी रेसिपी है.
उपमा ब्रेकफास्ट का एक लोकप्रिय विकल्प है, उपमा वैसे तो एक साउथ इंडियन डिश है लेकिन इसकी लोकप्रियता होने की वजह से इसे उत्तर भारत में भी पसंद किया जाता है. वैसे तो उपमा सूजी से बनने वाली डिश है. मगर आपको इसके कई अलग-अलग वर्जन भी देखने को मिलते हैं, जिसमें दही उपमा, चावल उपमा और ब्रेड उपमा की रेसिपीज शामिल हैं. इन्हीं रेसिपीज में से एक है वर्मिसेली उपमा. वर्मिसेली उपमा को सेवई उपमा भी कहते हैं. यह एक सुपर इजी रेसिपी है, जिसे मिनटों में अपने ब्रेकफास्ट के लिए बना सकते हैं. बच्चों और बड़ों को भी यह काफी पसंद आने वाली रेसिपी है. इसके बारे में आगे पढ़ें:
इन टिप्स के साथ बनाने पर महीने भर खराब नहीं होगी आपकी लहसुन की चटनी
वर्मिसेली उपमा भी एक क्लासिक साउथ इंडियन वर्जन है. कढ़ीपते का तड़का और सब्जियों का इसे बेहतरीन बनाने का काम करता है. सेवई उपमाल दिखने में नूडल्स जैसा लगता है लेकिन यह काफी अलग होता है. बच्चों के टिफिन में पैक करने के लिए भी अच्छा विकल्प है. आप इसमें गाजर, मटर, बीन्स और प्याज जैसी सब्जियां जोड़ सकते हैं, जो इसे हेल्दी ट्विस्ट देता है. सब्जियां आप अपनी इच्छानुसार डाल सकते हैं. तो बिना किसी देरी के इसकी रेसिपी देखें:
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कैसे बनाएं वर्मिसेली उपमा | सेवई उपमा रेसिपी:
1. एक कड़ाही में सेवई को 3 से 4 मिनट के लिए गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट करें। एक प्लेट में निकालकर साइड रख दें.
2.अब इसी कड़ाही में तेल निकालें और अब उसमें उड़द दाल, सरसों के दाने और जीरा डालें। इनको चटकने दें फिर इसके बाद हरी मिर्च और कढ़ीपत्ता डालें। अब प्याज डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें. अच्छे से मिलाएं.
3.हल्दी और नमक डालकर 1 से 2 मिनट भूनें. इसके बाद सब्जियां डालकर मिलाएं और 3 से 4 मिनट तक पकने दें.
4.टोमैटो प्यूरी और 2 1/2 कप पानी डालें, अब इसमें उबाल आने दें. सेवई डालकर अच्छे से मिलाएं. कड़ाही को ढक दें और 5 से 6 मिनट के इसे तब तक पकाएं जब तक सेवई पक न जाने और इसका पानी पूरी तरह सूख न जाएं.
पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
अब जब आपके पास यह रेसिपी है जो जाइए और इसे ब्रेकफास्ट में बनाएं और इसका मजा लें. हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं आपको यह रेसिपी कैसी लगी!
वीकेंड पर लंच या डिनर के बनाएं टेस्टी अमृतसरी पनीर- Recipe Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं