- पनीर एक बहुमुखी सामग्री है.
- पनीर से बनने वाले व्यंजनों की लंबी लिस्ट है.
- पनीर से बनने वाली कोई भी डिश आपको निराश नहीं करती है.
पनीर एक बहुमुखी सामग्री है, मेन कोर्स हो या फिर स्नैक हर बार पनीर से बना व्यंजन हमें इम्प्रेस करने के लिए काफी है. आम दिनों के अलावा पार्टी या फेस्टिवल तक पर बनाने के लिए हमारे पास पनीर से बनने वाले व्यंजनों की लंबी लिस्ट है. पनीर से बनने वाली कोई भी डिश आपको निराश नहीं करती है, क्योंकि हर व्यंजन में अपना एक अलग स्वाद और टेक्सचर होता है. मटर पनीर, शाही पनीर और पनीर पसंदा जैसे भी व्यंजन हमें लुभाते हैं. वहीं अगर किसी डिश के साथ अमृतसरी जुड़ जाता है तो हम सिर्फ इस बात की कल्पना भर से ही खुश हो जाते हैं कि यकीनन वह काफी स्वादिष्ट होगा. आज हम लोकप्रिय डिश पनीर अमृतसरी की बात करने जा रहे हैं, जो वीकेंड के अलावा किसी भी मौके पर बनाने के लिए परफेक्ट हैं.
इन टिप्स के साथ बनाने पर महीने भर खराब नहीं होगी आपकी लहसुन की चटनी
पनीर अमृतसरी एक बेहद ही लाजवाब डिश है. अन्य पनीर व्यंजनों की तरह इसे भी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. हम सभी जानते हैं कि पंजाबी डिशेज में मसालों का भरपूर उपयोग किया जाता है और ऐसा ही इस डिश में भी किया गया है. बेसिक मसालों के साथ साबुत मसालों का इसमें अच्छी तरह इस्तेमाल किया जाता है. काजू और क्रीम अमृतसरी को एक क्रीमी टेक्सचर देने का काम करते हैं. तो बिना देर किए इसकी रेसिपी के बारे में पढ़ें:
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कैसे बनाएं अमृतसरी पनीर | अमृतसरी पनीर रेसिपी:
1. सबसे पहले पनीर क्यूब्स में हल्दी, लालमिर्च, धनिया पाउडर, हल्का सा नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर के लिए मैरीनेट करें.
2. अब एक कढ़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल और थोड़ा सा मक्खन डालें. इसमें बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, तेजपत्ता, लौंग और कालीमिर्च डालें.
3. एक प्याज, 5 से 6 लहसुन की कलियां, एक इंच अदरक, 3 हरीमिर्च, दो साबुत लालमिर्च अजवाइन डालें.
4. कुछ देर बाद चार टमाटर कटे हुए डालें और इसे भूनें. इसमें स्वादानुसार नमक और 7 से 8 काजू डालें.
5. ढक्कन लगाकर इसे कुछ देर पकाएं. टमाटर के नरम होने के बाद गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें.
6. एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करके पनीर के टुकड़ों को हल्का सा फ्राई कर लें.
7. मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें से साबुत मसाले निकालकर इस पीस लें.
8. कढ़ाही में तेल डालें और इसमें तैयार मिश्रण को डालें. लालमिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और जीरा पाउडर डालकर कुछ देर पकने दें.
9. पनीर के टुकड़े मिलाएं, कसूरी मेथी और गरम मसाला छिड़के. अब फ्रेश क्रीम डालकर मिक्स करें.
10 . हरे धनिए से गार्निश करके इसे नान या रोटी के साथ पेयर करें.
अमृतसरी पनीर भुर्जी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं