विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2025

आज क्या बनाऊं: न दूध न चीनी फिर भी स्वाद में लाजवाब है ड्राई फ्रूट्स हलवा, फटाफट नोट करें रेसिपी

Dry Fruit Halwa Recipe: बिना दूध और चीनी के तैयार हुआ यह ड्राई फ्रूट हलवा स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. त्योहार हो या व्रत, यह मिठाई हर मौके पर फिट बैठती है. 

आज क्या बनाऊं: न दूध न चीनी फिर भी स्वाद में लाजवाब है ड्राई फ्रूट्स हलवा, फटाफट नोट करें रेसिपी
Dry Fruit Halwa Recipe: घर पर बनाएं सेहतमंद ड्राई फ्रूट हलवा.

Dry Fruit Halwa Recipe: त्योहारों का मौसम आते ही हर घर में मिठाई की खुशबू फैलने लगती है. मीठा न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि हर खास मौके को और भी यादगार बना देता है. अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो और हेल्थ के लिए भी बेहतर हो, तो ड्राई फ्रूट हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. सबसे खास बात ये है कि इस रेसिपी में न तो दूध डाला जाता है और न ही रिफाइंड चीनी, फिर भी इसका स्वाद किसी भी पारंपरिक मिठाई से कम नहीं होता. यह हलवा खासतौर पर उन लोगों के लिए भी परफेक्ट है जो व्रत रखते हैं या डायट में मीठे की क्रेविंग को हेल्दी तरीके से पूरा करना चाहते हैं. इसमें इस्तेमाल होने वाले सूखे मेवे जैसे खजूर, अंजीर, बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और अखरोट न केवल स्वाद में इजाफा करते हैं, बल्कि शरीर को ताकत देने में भी मदद करते हैं. चलिए अब जानते हैं कि इस टेस्टी और न्यूट्रिशन से भरपूर हलवे को घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है.

ड्राई फ्रूट का हलवा रेसिपी- (Dry Fruit Halwa Recipe)

जरूरी सामग्री-

  • खजूर (बीज निकाले हुए) - 1 कप
  • अंजीर - आधा कप
  • किशमिश - 2 बड़े चम्मच
  • बादाम - एक चौथाई कप
  • काजू - एक चौथाई कप
  • अखरोट - एक चौथाई कप
  • पिस्ता - 2 बड़े चम्मच
  • देसी घी - 4 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • केसर - 6 से 7 धागे (अगर पसंद हो)
  • नारियल का बुरादा - 2 बड़े चम्मच

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: स्वाद ही नहीं वजन को तेजी से कम करने में भी मददगार हैं शकरकंद से बनी ये 4 डिशेज, नोट करें रेसिपी 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

बनाने की विधि-

1. तैयारी की शुरुआत:
सबसे पहले खजूर और अंजीर को हल्के गुनगुने पानी में 20 से 25 मिनट के लिए भिगो दें. इससे ये दोनों चीज़ें नरम हो जाएंगी और पीसने में आसानी होगी.

2. पेस्ट बनाएं:
भीगे हुए खजूर और अंजीर को मिक्सर में डालें और दरदरा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट में थोड़ा रफ टेक्सचर होना चाहिए जिससे हलवे में बढ़िया बाइट आए.

3. ड्राई फ्रूट्स भूनना:
अब एक कढ़ाई लें और उसमें 2 बड़े चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट और पिस्ता डालें और हल्का सा भूनें. जैसे ही खुशबू आने लगे, गैस बंद कर दें और इन्हें निकालकर अलग रख लें.

4. हलवा पकाना:
अब उसी कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और खजूर-अंजीर का पेस्ट डालें. मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. जब ये मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और चिपचिपा होने लगे, तब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, किशमिश, इलायची पाउडर और यदि चाहें तो केसर के धागे भी डाल सकते हैं.

5. फाइनल टच:
अब सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 5 से 7 मिनट तक पकाएं. जब हलवा कढ़ाई छोड़ने लगे और किनारों से घी अलग दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें.

कैसे परोसें और स्टोर करें-
इस हलवे को आप गरमा-गरम परोस सकते हैं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा नारियल बुरादा डालें जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाए. अगर आप इसे बाद में खाना चाहते हैं, तो ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें. यह हलवा आराम से एक हफ्ते तक खराब नहीं होता.

अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dry Fruit Halwa Recipe Without Milk And Sugar, Healthy Indian Sweets, How To Make Quick And Easy Dry Fruit Halwa Without Milk And Sugar, Dry Fruits Halwa Kaise Banaye, Healthy Indian Sweets For Fasting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com