विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन बॉक्स में बनाएं टेस्टी कॉर्न चीज पराठा, नोट करें रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी बताएंगे जो आपके बच्चे को जरूर पसंद आएगी. आज हम आपको बताएंगे चीज कॉर्न पराठा बनाने की रेसिपी. 

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन बॉक्स में बनाएं टेस्टी कॉर्न चीज पराठा, नोट करें रेसिपी
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए बनाएं टेस्टी चीज कॉर्न पराठा.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए खाने में क्या बनाया जाए जो उनका पेट भरने के साथ, उनको पसंद भी आए और पोषक तत्वों से भी भरपूर हो. आज के समय में बच्चे खाने को लेकर बहुत परेशान करते हैं, वो उन चीजों को खाने से बचते रहते हैं जो हेल्दी और पौष्टिक होती है और उनका मन जंक फूड की तरफ ज्यादा रहता है. ऐसे में उनके टिफिन में हमेशा ऐसा कुछ बनाना जो हेल्दी हो और उनको पसंद भी आए किसी टॉस्क से कम नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी बताएंगे जो आपके बच्चे को जरूर पसंद आएगी. आज हम आपको बताएंगे चीज कॉर्न पराठा बनाने की रेसिपी. 

चीज कॉर्न पराठा रेसिपी ( Cheese Corn Paratha Recipe)

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं झटपट बनने वाले आलू मसाला, नोट करें रेसिपी

सामग्री ( Ingredients)

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
  • 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़ (मोज़रेला या प्रोसेस्ड)
  • 1/4 कप कटा हुआ शिमला मिर्च
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1/2 चम्मच ओरेगानो (वैकल्पिक)
  • 1/2 चम्मच तेल
  • घी या मक्खन (पराठा सेंकने के लिए)

रेसिपी (Recipe)

कॉर्न चीज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबला हुआ स्वीट कॉर्न, कद्दूकस किया हुआ चीज, कटी हुई शिमला मिर्च, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, अजवाइन, नमक और ओरेगानो डालकर अच्छे से मिलाएँ. आपकी फिलिंग बनकर तैयार है इसे साइड रख दें. इसके बाद आपको आटा लगाकर तैयार करना है. इसके लिए एक बाउल में गेहूं के आटे में थोड़ा सा नमक और तेल डालकर पानी की मदद से नरम आटा गूंध लें. इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.

अब आप आटे की लोई बनाएं और बीच में स्टफिंग रखें और साइड से मोडकर पराठे को अच्छे से कवर कर दें और हल्के हाथों से बेलें. तवे पर मक्खन या घी लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. चीज़ कॉर्न पराठा को हरी चटनी, टमाटर केचप या दही के साथ लंच में पैक कर दें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheese Corn Paratha Recipe, How To Make Cheese Corn Paratha, Cheese And Corn Stuffed Paratha, Healthy Paratha Recipes, Breakfast Paratha Ideas, Kids Favorite Paratha Recipes, Cheese Paratha Recipe Step By Step, Sweet Corn Recipes, Best Indian Stuffed Paratha, Tasty Paratha Recipes For Lunch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com