विज्ञापन

घर में घुस आया सांप जहरीला है या नहीं, जहरीले और बिना जहर वाले सांपों की कैसे करें पहचान? जानें क्या होता है फर्क

घर में सांप दिखाई देने पर घबराकर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें. आंखों, सिर के आकार और रंग से जहरीले सांप की पक्की पहचान नहीं होती. जानें सांप दिखने या काटने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.

घर में घुस आया सांप जहरीला है या नहीं, जहरीले और बिना जहर वाले सांपों की कैसे करें पहचान? जानें क्या होता है फर्क
सिर का आकार देखकर न लगाएं अंदाजा
ndtv

घर में अचानक सांप दिखाई दे जाए तो अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं. कई बार डर के कारण लोग सांप को मारने की कोशिश करते हैं, जबकि कुछ लोग उसकी पहचान करने के लिए उसके पास तक पहुंच जाते हैं. लेकिन ऐसा करना आपकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है. दरअसल, हर सांप जहरीला नहीं होता लेकिन बिना सही जानकारी के किसी सांप को जहरीला मान लेना भी बड़ी गलती हो सकती है. ऐसे में सवाल है कि जहरीले और बिना जहर वाले सांपों की पहचान कैसे करें. क्या उनकी आंखों, सिर के आकार या शरीर के रंग से इसका पता लगाया जा सकता है. आइए यूट्यूब @meribestscienceclasses पर वायरल एक वीडियों में एक्सपर्ट ने बताया कि सांपों की पहचान को लेकर क्या सावधानियां जरूरी हैं और उसकी पहचान कैसे करें.

सांप की आंखों से नहीं कर सकते पक्की पहचान (Saap ki Pahchan)

आमतौर पर माना जाता है कि जहरीले सांपों की आंखों की पुतलियां बिल्ली की तरह खड़ी और अंडाकार होती हैं, जबकि जहरीले सांपों की पुतलियां गोल होती हैं. हालांकि, यह पहचान का सही तरीका नहीं है. भारत में पाए जाने वाले कई जहरीले सांपों की पुतलियां भी गोल होती हैं. इसलिए सिर्फ आंखों को देखकर सांप के जहरीले या बिना जहर वाले होने का फैसला नहीं करना चाहिए.

सिर का आकार देखकर न लगाएं अंदाजा (Jahrile Saap ki Pahchan)

जानकारी के अनुसार, कई लोगों का मानना है कि जहरीले सांपों का सिर त्रिकोणीय और बिना जहर वाले सांपों का सिर गोल होता है. हालांकि, यह तरीका भी पूरी तरह सही नहीं है. कुछ जहरीले सांपों का सिर सामान्य दिखाई देता है, जबकि कई बिना जहर वाले सांप खतरा महसूस होने पर अपना सिर चपटा करके त्रिकोणीय आकार का बना लेते हैं. ऐसे में सिर का आकार देखकर सांप के बारे में अंदाजा लगाना जोखिम भरा हो सकता है.

सांप के रंग और चमक से भी नहीं होती पहचान (How to keep Snakes Away from Home)

अक्सर कहा जाता है कि जहरीले सांप ज्यादा चमकीले होते हैं और बिना जहर वाले सांपों का रंग फीका होता है. लेकिन सांपों की प्रजातियों के हिसाब से उनके रंग और शरीर की बनावट अलग-अलग होती है. कई बिना जहर वाले सांप भी चमकीले रंग के होते हैं. इसलिए रंग, धारियों या चमक को देखकर पहचान करना सही नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

काटने के निशान से भी न करें फैसला (Jahrile Aur Bina Jahar Wale Saap Mein Antar)

कुछ लोगों का मानना है कि जहरीले सांप के काटने पर त्वचा पर दो गहरे निशान दिखाई देते हैं. दरअसल, जहरीले सांप के दांतों के निशान पड़ सकते हैं लेकिन हर माामले में ये साफ दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है. इसी तरह काटने के निशान देखकर यह तय नहीं किया जा सकताा कि सांप जहरीला था या नहीं. इसलिए सांप के काटने पर लक्षणों का इंतजार भी नहीं करना चाहिए.

घर में सांप दिख जाए तो क्या करें? (Saap Kaise Bhagaye)

एक्सपर्ट ने बताया कि सांप को पकड़ने, छूने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को तुरंत उससे दूर कर दें. सांप को बाहर निकलने का राास्ता मिल सके तो खुद दूरी बनाकर रखें. सांप पकड़ने वाले प्रशिक्षित रेस्क्यू एक्सपर्ट या स्थानीय वन विभाग को सूचना दें. सांप की पहचान के लिए उसके पास जाने या मोबााइल से नजदीक से तस्वीर लेने की कोशिश न करें.

सांप काट ले तो तुरंत अस्पताल जाएं (Ghar Mein Saap Nikalna)

बता दें कि अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं. यह न सोचें कि सांप छोटा था या देखने में विषहीन लग रहा था. कााटे गए हिस्से को जितना हो सके स्थिर रखें. घाव को काटना, जहर चूसना, बर्फ लगाना या कसकर रस्सी बांधना जैसी गलतियां न करें. झााड़-फूंक और घरेलू नुस्खों में समय बर्बाद न करें. सांप के काटने का इलाज अस्पताल में एंटीवेनम और जरूरी चिकित्सकीय देखभाल से किया जाता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

ये भी पढ़ें - Money Plant की पत्तियों को बड़ा कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया बस मिट्टी में डाल दें ये 2 चीजें, तेजी से बढ़ेगी बेल

ये भी पढ़ें - ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे हटाएं? कपड़ों से लिंट बॉल्स हटाने का आसान तरीका, पुराना स्वेटर भी दिखेगा नया

ये भी पढ़ें - राख से खाद कैसे बनाएं? पौधों के लिए पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर खाद बनाने का आसान तरीका

ये भी पढ़ें - DIY Lip Balm: केमिकल वाला छोड़िए, घर पर बनाएं नारियल तेल का होममेड लिप बाम, फटेंगे नहीं होंठ, मुलायम होगी त्वचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Saap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com