विज्ञापन

पीले दांत कैसे साफ करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया दांतों का पीलापन साफ करने का नुस्खा

मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने एक खास हर्बल दंत मंजन बनाने का तरीका बताया है. डॉक्टर जैदी कहते हैं कि ये मंजन काफी हद तक पीले दांतों को साफ करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इस दंत मंजन को बनाने का तरीका-

पीले दांत कैसे साफ करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया दांतों का पीलापन साफ करने का नुस्खा
पीले दांत कैसे साफ करें?
(Photo Credit: NDTV)

चेहरे पर मुस्कान हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है. लेकिन अगर मुस्कुराते हुए पीले दांत नजर आने लगें, तो यही मुस्कान शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है. कई लोगों की शिकायत होती है कि रोज ब्रश करने के बाद भी उनके दांत पीले नजर आते हैं. इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे- चाय-कॉपी ज्यादा पीना, दांतों की ठीक तरह से सफाई न कर पाना या तंबाकू आदि का सेवन करने से भी दांत पीले पड़ जाते हैं. अब, इस पीलेपन को साफ करने के लिए लोग कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप चाहें, तो कुछ नेचुरल चीजों की मदद से भी पीले दांतों को साफ कर सकते हैं. इसी को लेकर मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने एक खास हर्बल दंत मंजन बनाने का तरीका बताया है. डॉक्टर जैदी कहते हैं कि ये मंजन काफी हद तक पीले दांतों को साफ करने में मदद कर सकता है, साथ ही इससे मुंह में बैक्टीरिया और बदबू आने की समस्या से भी राहत मिल सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं इस दंत मंजन को बनाने का तरीका- 

चाहिए होंगी ये चीजें 

इस मंजन को बनाने के लिए आपको केवल 3 चीजों की जरूरत होगी- फिटकरी, सेंधा नमक और बेकिंग सोडा.

कैसे बनाएं मंजन?
  • दंत मंजन बनाने के लिए सबसे पहले फिटकरी को बारीक पीसकर कपड़े से छान लें. 
  • इसके बाद इसमें बराबर मात्रा में बारीक पिसा हुआ सेंधा नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं. 
  • तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाने से आपका दंत मंजन बनकर तैयार हो जाएगा, इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में रख लें.
कैसे करें इससे दांत साफ?

डॉक्टर जैदी ब्रश करने के बाद हफ्ते में दो से तीन बार इस मंजन को ब्रश पर रखकर दांतों की सफाई करने की सलाह देते हैं. पहले नॉर्मल टूथपेस्ट से ब्रश करें, इसके बाद इस पाउडर को ब्रश या उंगली की मदद से दांतों पर लगाकर ब्रश करें. करीब 2 मिनट तक ब्रश करने के बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें.

कैसे फायदा पहुंचाता है ये मंजन?
  • आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं, फिटकरी को अपने नेचुरल एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है. ये मुंह में बैक्टीरिया की समस्या और बदबू को कम करने में मदद कर सकती है, साथ ही फिटकरी में हल्के अपघर्षक गुण मौजूद होते हैं, जो दांतों पर जमे पीले प्लाक को साफ करने में मददगार हो सकते हैं.
  • सेंधा नमक के बारीक कण दांतों की ऊपरी सतह की हल्की गंदगी हटाने में मदद करते हैं.
  • इन सब से अलग बेकिंग सोडा भी एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. इसमें मौजूद अल्कलाइन गुण दांतों पर जमे एसिड को न्यूट्रलाइज कर देते हैं. इससे दांतों पर जमा पीला प्लाक धीरे-धीरे हटने लगता है.
इन बातों का रखें ध्यान 

डॉक्टर जैदी कहते हैं, ये नुस्खा दांतों के पीलेपन को साफ करने में काफी असरदार हो सकता है. लेकिन इसका रोज इस्तेमाल करने से बचें. साथ ही तैयार मंजन को दांतों पर बहुत जोर से न रगड़ें. आपको केवल इसे लगाकर धीरे-धीरे दांतों की सफाई करनी है. अगर पीलेपन के साथ दांतों में सड़न या दर्द भी है, तो एक बार डेंटल एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

यहां देखें वीडियों- 

यह भी पढ़ें- एलोवेरा जेल से Body Lotion कैसे बनाएं? इसे लगाने से सर्दियों में रूखी नहीं पड़ेगी स्किन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teeth Whitening, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com