विज्ञापन

बिना बेले बाजरे की रोटी कैसे बनाएं? अपनाएं ये आसान तरीका, नहीं फटेगी-टूटेगी रोटी

बाजरे की रोटी आप बिना बेले भी बनाई जा सकती है. इसके लिए आपको बस कुछ आसान से टेक्नीक का ध्यान रखना होता है. यहं हम आपको बिना बेले बाजरे की रोटी कैसे बनाएं बताएंगे-

बिना बेले बाजरे की रोटी कैसे बनाएं? अपनाएं ये आसान तरीका, नहीं फटेगी-टूटेगी रोटी
How to Make Bajra Roti : बिना बेले बाजरा रोटी कैसे बनाएं?

सर्दियों का मौसम आते ही बाजरे की रोटी की डिमांड बढ़ जाती है. हालांकि, अक्सर लोग इसे बनाने से कतराते हैं, क्योंकि बाजरे के आटे में ग्लूटेन नहीं होता और रोटी बेलते समय अक्सर टूट जाती है. अगर आपके साथ भी यही समस्या होती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप बिना बेलन और चकले के भी मुलायम बाजरे की रोटी बना सकते हैं. 

इस रेसिपी को हमने यूट्यूब चैनल Nehra's Kitchen से ली गई है. चैनल में बताया गया है कि बिना गेहूं का आटा मिलाए और बिना सूखा आटा लगाए भी बाजरे की रोटी को हाथों से आसानी से तैयार किया जा सकता है. बस सही तकनीक अपनाने की जरूरत है. यहां जानते हैं बाजरे की रोटी बनाने का सही तरीका-

बाजरे की रोटी बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1 कप बाजरे का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • घी या मक्खन

बिना बेले कैसे बनाएं बाजरे की रोटी?

बाजरे का आटा गेहूं के आटे की तरह एक बार में ज्यादा मात्रा में नहीं गूंथा जाता. जितनी रोटी बनानी हो, उतना ही आटा लें. उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह मसलकर गूंथें. ध्यान रखें कि आटा जितना अच्छी तरह गूंथा जाएगा, रोटी उतनी ही बेहतर बनेगी. आटा तैयार होने के बाद उसका एक मध्यम आकार का पेड़ा बना लें.

पेड़ा तैयार होने के बाद दोनों तरफ हल्का पानी लगाएं. अब उंगलियों की मदद से इसे धीरे-धीरे थपथपाते हुए फैलाएं. शुरुआत में बीच का हिस्सा थोड़ा मोटा रखें और किनारों को उंगलियों से बढ़ाएं. इसके बाद हाथ के अंगूठे के पास वाले हिस्से की मदद से रोटी को धीरे-धीरे बड़ा करें. जैसे-जैसे रोटी फैलती जाए, उंगलियों के बीच की दूरी बढ़ाते रहें. इससे रोटी फटेगी नहीं और पूरे हाथ पर आसानी से फैल जाएगी.

रोटी डालने से पहले यह जरूर देख लें कि तवा अच्छी तरह गर्म हो चुका है. ठंडे तवे पर रोटी डालने से वह चिपक सकती है. एक तरफ हल्का सिकने पर उसे पलट दें. इसके बाद दूसरी तरफ भी सेकें और फिर सीधे गैस की आंच पर फुलाएं.

घी, गुड़ और चटनी के साथ बाजरे की रोटी करें सर्व

गरमागर्म बाजरे की रोटी पर घी या घर का निकला मक्खन लगाएं. इसे पालक-मटर की सब्जी, लहसुन की चटनी और गुड़ के साथ परोस सकते हैं. सर्दियों में यह कॉम्बिनेशन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है.

ये भी पढ़ें - सर्दियों में बाजरे की राबड़ी कैसे बनाएं? स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाकी डिश, जानें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Lifestyle, Bajra Roti, Bajra Roti Benefits, Bajra Roti Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com