सर्दियों की शुरुआत होते ही हम अलमारी से अपने गर्म कपड़े, स्वेटर और जैकेट निकालते हैं. लेकिन कई बार लंबे समय तक रखे रहने के कारण स्वेटर पर छोटे-छोटे रोएं यानी फैब्रिक बॉल्स या लिंट जमा हो जाते हैं. इससे नया स्वेटर भी पुराना और खराब दिखने लगता है. अक्सर काले और गहरे रंग के स्वेटर पर ये रोएं ज्यादा नजर आते हैं. जिन्हें एक-एक करके हटाना भी बहुत ही मुश्किल हो जाता है और कई लोग ऐसे ही नए स्वेटर को रिजेक्ट कर देते हैं. अगर आपके स्वेटर पर भी रोएं दिखाई देने लगे हैं और उन्हें आसानी से साफ करना चाहते हैं तो घर पर कुछ नॉर्मल चीजों की मदद से आप स्वेटर के रोएं निकाल सकते हैं और इन्हें हटाने के लिए आपको महंगे उपकरण खरीदने की जरूरत भी नहीं है. चलिए आपको बताते हैं ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे हटाएं?
ऊनी कपड़ों से रोए कैसे हटाएं?
यूट्यूब पर @Maayehkaisekarun नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पूनम देवनानी ने स्वेटर या ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने का आसान तरीका बताया है. स्वेटर या ऊनी कपड़ों में इस्तेमाल होने वाले धागे लगातार रगड़ और इस्तेमाल की वजह से छोटे-छोटे रेशों में बदल जाते हैं. समय के साथ ये रेशे एक जगह जमा होकर छोटे गोले या रोएं का रूप ले लेते हैं. ये समस्या आमतौर पर ऊनी स्वेटर, कार्डिगन, जैकेट, शॉल और गर्म सूट में ज्यादा देखने को मिलते हैं.

रोएं हटाने का आसान तरीका
स्वेटर से रोएं हटाने के लिए एक साफ और नया डिस्पोजेबल रेजर लें. रेजर को स्वेटर पर बहुत हल्के हाथ से चलाएं. ध्यान रखें कि रेजर पर ज्यादा दबाव न डालें, कपड़े को एक समतल जगह पर फैलाकर रखें और धीरे-धीरे एक दिशा में रेजर चलाएं. इससे रोएं आसानी से निकलने लगते हैं.
रेजर के अलावा क्या कर सकते हैं?
अगर आप रेजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो बाजार में मिलने वाले फैब्रिक लिंट रिमूवर या स्वेटर शेवर का भी उपयोग कर सकते हैं. ये उपकरण खासतौर पर कपड़ों से रोएं हटाने के लिए बनाए जाते हैं. जब स्वेटर से रोएं हट जाते हैं, तो उसका रंग ज्यादा साफ दिखने लगता है और कपड़ा पहले से बेहतर नजर आता है.
स्वेटरों की देखभाल कैसे करें?
- स्वेटर को धोते समय ज्यादा रगड़ें नहीं
- मुलायम डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
- ऊनी कपड़ों को फोल्ड करके रखें
- लंबे समय तक रखने से पहले साफ करके स्टोर करें
यह भी पढ़ें:- Homemade Potato Soap: घर पर आलू और एलोवेरा से साबुन बनाने का आसान तरीका, नहाने के बाद मुलायम रहेगी स्किन
यह भी पढ़ें:- गुलाब जल कैसे बनाएं? घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- बिना धूप में रखे गद्दे की सफाई कैसे करें? गद्दे की बदबू और गंदगी हटाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं