Bay Leaf Kadha : हमारे घरों में तेज पत्तों का इस्तेमाल दाल, सब्जियों और पुलाव जैसी चीजों को बनाने के लिए काफी ज्यादा इस्तेमाल की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये एक आयुर्वेदिक नुस्खा है, जिसका प्रयोग कई तरह की समस्याओं को इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है. मुख्य रूप से बदलते मौसम में इससे बना काढ़ा अगर आप नियमित रूप से पीते हैं, तो इससे आपका शरीर लंबे समय तक गर्म रहता है. साथ ही इससे गले में होने वाली दर्द, सूजन जैसी परेशानी को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है. यहां हम आपको तेजपत्ता से काढ़ा कैसे बनाएं, इस बारे में विस्तार से बताएंगे. आइए जानते हैं-
तेज पत्ते का काढ़ा कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
- सूखे तेज पत्ते - 3 से 4
- पानी - 2 कप
- अदरक - 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- दालचीनी - 1 छोटी स्टिक
- काली मिर्च - 4 से 5
- शहद - 1 चम्मच (ऑप्शन)
काढ़ा बनाने की विधि
- एक पैन में 2 कप पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं.
- इसमें तेज पत्ते, अदरक, दालचीनी और काली मिर्च डाल दें.
- मिश्रण को मीडियम आंच पर 8 से 10 मिनट तक उबलने दें.
- जब पानी लगभग डेढ़ कप रह जाए, तब गैस बंद कर दें.
- काढ़े को छानकर कप में निकाल लें.
- स्वाद के लिए हल्का ठंडा होने पर शहद मिला सकते हैं.
- आपका गर्मागर्म तेज पत्ते का काढ़ा तैयार है.
शरीर की गर्माहट बढ़ाता है तेजपत्ते का काढ़ा
तेज पत्ते का स्वाद हल्का मसालेदार और सुगंधित होता है, इसलिए ये चाय और अन्य हर्बल ड्रिंक्स से थोड़ा अलग एक्सपीरियंस देता है. हम में से कई लोग मौसम बदलने के दौरान या ठंडी शामों में इसे पीना पसंद करते हैं. इस चाय में अदरक और काली मिर्च की गर्माहट के साथ दालचीनी की हल्की मिठास और खुशबू होती है.
अगर आप रोजमर्रा की चाय से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो रसोई में मौजूद तेज पत्ते से तैयार यह आसान काढ़ा आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इसकी खुशबू, स्वाद और सादगी इसे खास बनाती है.
ये भी पढ़ें - तेजपत्ता की चाय पीने से क्या फायदा होता है? पेट से लेकर दिल तक के लिए बेहतर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं