विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2025

सूखकर कांटा हो गया शरीर, तो ऐसे करें केले का सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन

Banana For Weight Gain: दुबला-पतला शरीर देख लोग बनाते हैं मजाक, तो वजन को जल्दी बढ़ाने के लिए केले को ऐसे करें डाइट में शामिल.

सूखकर कांटा हो गया शरीर, तो ऐसे करें केले का सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन
Banana For Weight Gain: वजन को बढ़ाने के लिए कैसे खाएं केला.

Banana For Weight Gain In Hindi: आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या में से एक है और इसे कम करने के लिए हम कई उपाय अपनाते हैं. लेकिन बात जब वजन को बढ़ाने की आती है तो हमें उतनी जानकारी नहीं मिल पाती है जितनी वजन को घटाने के लिए मिल जाती है. अगर आप भी अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आपको बता दें कि वजन कम होने की कई वजह हो सकती हैं जैसे, जेनेटिक, खान-पान में कमी या कोई हेल्थ समस्या. अगर आप भी कम समय में वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो आप केला को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

क्या केला खाने से बढ़ता है वजन- Does eating banana increase weight?

केला को वजन बढ़ाने में मददगार माना जाता है. अगर आप वजन को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो आप केला को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. केले में पौटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.

ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले पानी में उबालकर पी लें ये एक चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Latest and Breaking News on NDTV

1. केले का हलवा-

वजन को बढ़ाने के लिए आप केले का हलवा बना सकते हैं. केले का हलवा स्वाद और सेहत में कमाल है. केले के हलवे को आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है.

2. केला की स्मूदी-

अगर आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप केला की स्मूदी को ट्राई कर सकते हैं. इसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है.

3. केले का शेक-

केले से बना शेक बड़े से लेकर बच्चे तक पसंद करते हैं. वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप केले का शेक पी सकते हैं.

4. केले का चाट-

चाट का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो केले के चाट को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें आप और अन्य फलों को शामिल कर सकते हैं.

GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Eat Banana For Fast Weight Gain, Weight Gain Tips, Vajan Ko Badhane Ke Liye Kela Kaise Khaye, Kela Khane Ke Fayde, Banana For Weight Gain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com