विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2025

रात को सोने से पहले पानी में उबालकर पी लें ये एक चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Jeera Pani Ke Fayde: अगर आपको भी हैं ये समस्याएं तो रोजाना रात को सोने से पहले करें इस मसाले के पानी का सेवन, कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा फर्क.

रात को सोने से पहले पानी में उबालकर पी लें ये एक चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
Cumin Water Benefits: जीरा पानी पीने के फायदे.

Cumin Water Benefits At Night: जीरा किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की रेसिपीज में तड़के के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन जीरे का सिर्फ इतना ही इस्तेमाल नहीं है. इसे अन्य कई डिशेज में भी स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि जीरा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कॉपर, मैंगनीज एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले जीरे वाले पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं जीरा पानी पीने के फायदे.

जीरा पानी पीने के फायदे- (Jeera Pani Pine Ke Fayde)

1. नींद-

जिन लोगों को रात में नींद ना आने की समस्या रहती हैं उनके लिए इस ड्रिंक का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. रात को सोने से पहले जीरा पानी पीने से शरीर को आराम मिलता है और नींद में सुधार हो सकता है. इसके सेवन से तनाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- 1 गिलास खाली पेट पी लें इस हर पत्ते का रस, पलट जाएगी पूरे शरीर की काया, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. वजन घटाने-

रात को सोने से पहले जीरा पानी पीने से वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कैलोरी बर्न को बढ़ावा देता है. 

3. स्किन-

जीरा पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है. जीरा पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासे समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं.

4. पाचन-

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या रहती है तो आप रात को सोने से पहले जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं. इससे पेट गैस, ऐंठन और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है.

GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Drink Cumin Water Before Going Bed, Raat Ko Sone Se Pahle Jeera Pani Pine Ke Fayde, Cumin Water Benefits At Night, Cumin Water Benefits In Hindi, Who Should Drink Cumin Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com