विज्ञापन

क्या आप भी पीते हैं बोतल से पानी? जानें पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें?

स्टेनलेस स्टील, पीतल और कांच की बोतल को अंदर से साफ करने का आसान तरीका.

क्या आप भी पीते हैं बोतल से पानी? जानें पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें?
पानी की बोतल को कैसे साफ करें.
Canva

ऑफिस जाना हो, जिम जाना हो या फिर कॉलेज, पानी की स्टील या कांच की बोतल हमारा परमानेंट साथी बन चुकी है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस बोतल से आप रोज पानी पीते हैं, वो अंदर से कितनी साफ है? ​अक्सर हम रोज बोतल में पानी भरते हैं और इस्तेमाल के बाद सिर्फ ऊपर से धोकर रख देते हैं. हमें लगता है कि बोतल साफ हो गई. लेकिन सच तो ये है कि लगातार इस्तेमाल से पानी की बोतल के अंदर एक चिपचिपी सी परत जम जाती है. कई बार बोतल से अजीब सी बदबू आने लगती है या उसमें फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. 

​अगर आपकी भी पसंदीदा स्टील या कांच की बोतल अंदर से गंदी हो गई है और हाथ या ब्रश वहां तक नहीं पहुंच पा रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपनी पानी वाली बोतल को एकदम साफ कर सकते हैं.

कैसे जानें बोतल को डीप क्लीनिंग की जरूरत है?

  • बोतल से अजीब या बासी गंध आने लगे.
  • अंदर सफेद, भूरे या हरे रंग की परत दिखाई दे.
  • पानी का स्वाद बदला हुआ महसूस हो.
  • कई दिनों से बोतल की अंदर से सफाई न की गई हो.

कैसे करें पानी की बोतल को अंदर से साफ-

​1. सफेद सिरका और बेकिंग सोडा- 

​सिरका और बेकिंग सोडा का गंदगी और बदबू दोनों को मिनटों में गायब कर सकता है.

​कैसे करें इस्तेमाल- सबसे पहले बोतल में दो चम्मच सफेद सिरका (white vinegar) और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें. इसके बाद बोतल को गुनगुने पानी से पूरा भर दें. ​अब बोतल का ढक्कन कसकर बंद कर दें और उसे जोर-जोर से हिलाएं. ​इसके बाद बोतल को 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. ​तय समय बाद बोतल का पानी गिरा दें और साफ पानी से इसे दो-तीन बार अच्छे से धो लें. बोतल अंदर से एकदम साफ और महकने लगेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

Image NDTV 

​2. नींबू और नमक- 

​नींबू नेचुरल क्लींजर है और नमक जिद्दी दागों को हटाने में मदद कर सकता है. खासकर पानी की बोतलों के लिए यह नुस्खा बहुत बढ़िया काम करता है.

​कैसे करें इस्तेमाल- एक नींबू का रस निचोड़कर बोतल में डालें. अब इसमें दो चम्मच खाने वाला नमक और थोड़ा सा गुनगुना पानी मिला लें. इस मिश्रण को डालने के बाद बोतल को अच्छे से हिलाएं ताकि अंदर सब तरफ यह लग जाए. ​अगर आपके पास बोतल साफ करने वाला ब्रश है, तो हल्का सा रगड़ लें. वरना इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. ​इसके बाद साफ पानी से धो लें. नींबू की खूशबू से बोतल की सारी बदबू गायब हो जाएगी और चमक लौट आएगी.

​किन बातों का रखें खास ख्याल- 

​ढक्कन खुला रखें- रात को सोने से पहले बोतल का सारा पानी खाली कर दें और उसका ढक्कन खोलकर रखें ताकि वह अंदर से पूरी तरह सूख सके. नमी रहने से ही बदबू और बैक्टीरिया पैदा होते हैं.
​हफ्ते में एक बार सफाई- रोज धोने के अलावा हफ्ते में कम से कम एक बार सिरका या नींबू डालकर बोतल को अंदर से डीप क्लीन जरूर करें.
​प्लास्टिक से बचें- अगर मुमकिन हो तो रोज पीने के लिए प्लास्टिक की जगह स्टेनलेस स्टील या पीतल, कांच की बोतलों का ही इस्तेमाल करें, ये सेहत के लिए ज्यादा अच्छी मानी जाती हैं. 

ढक्कन और रबर रिंग को न भूलें-

अक्सर गंदगी और बैक्टीरिया बोतल के ढक्कन, थ्रेड्स और सिलिकॉन रिंग में जमा होते हैं. इसलिए सफाई के दौरान इन्हें निकालकर अलग से साबुन और गुनगुने पानी से धोना चाहिए.

ये भी पढ़ें- लोहे का तवा काला पड़ गया है? 5 मिनट में चमकाने का आसान तरीका जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Water Bottle, Water Bottle Cleaning Hacks, Water Bottle Cleaning Tips, Pani Ki Botal Kaise Saaf Karen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com