Viral Video: हिमाचल प्रदेश के बीर गांव में 5 साल बिताने के बाद डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सौरभ सचान ने अपना एक्सपीरियंस एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने कहा, 'पहाड़ बहुत सुंदर लगते हैं. जब आप छुट्टियां मनाने यहां आते हैं, तब आपको खूब चहल-पहल मिलती है. होटल्स फुल होते हैं, जिसे देखकर आपको लगता है कि ये लाइफ कितनी बेस्ट है. कुछ लोग तो यहां बिजनेस सेट करके सेटल होने का मन भी बना लेते हैं. लेकिन इन खूबसूरत पहाड़ों में कोई बिजनेस खड़ा करना बिल्कुल अलग बात होती है.'
'बेहतर जगह ढूंढ लेना ही काफी नहीं'
सौरभ ने कहा, '4.5 साल तक ट्रीहाउस चलाने, पगडंडी स्टेज शुरू करने और अब चेहनी कोठी में एक नया प्रोजेक्ट बनाने के बाद, मैंने यह सीखा है कि पहाड़ों में बिजनेस करने के लिए सिर्फ एक बेहतरीन जगह ढूंढ़ लेना ही काफी नहीं है. निवेश करने से पहले, यह जान लेना जरूरी है कि आपका ग्राहक कौन है? जो बिजनेस आप करने जा रहे हैं उसे चलाने में असल में कितना खर्च आएगा? और आप कमाई कैसे करेंगे, खासकर ऑफ-सीजन के दौरान?'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'आप पूरे 12 महीनों का प्लान बनाएं'
सौरभ ने बताया कि ज्यादातर लोग सिर्फ टूरिस्ट सीजन वाले कुछ महीनों की तैयारी के हिसाब से प्लानिंग करते हैं, जिसकी वजह से ऑफ सीजन में उनके बिजनेस बंद करके वापस लौटने तक की नौबत आ जाती है. उन्होंने कहा, 'अगर आप पहाड़ों में होमस्टे या कैफ़े खोलने का सपना देख रहे हैं, तो सिर्फ अच्छे महीनों के लिए नहीं, बल्कि पूरे 12 महीनों के लिए योजना बनाएं. एक सीजन की तस्वीर ना देखकर पूरे साल का ब्रॉड व्यू देखें. जब आप ऑफ सीजन के लिए तैयार होंगे, तभी लंबे समय यहां टिक पाएंगे. वरना स्टाफ की सैलरी, बिजली-पानी का बिल , मैंटेनेंस आदि जैसे खर्चों के बारे में सोच-सोच कर ही आप परेशान होते रहेंगे.'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए सौरभ के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी बात से सहमति जता रहे हैं. उनका भी मानना है कि अगर हर फैक्टर के बारे में सोचकर आगे बढ़ जाए तो स्टेबलिटी रहती है.
यह भी पढ़ें:- जापान की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में सफर, बोलीं- 'इसमें बस एक ही कमी रह गई'
यह भी पढ़ें:- पहाड़ों में सब्जियों को खराब होने से कैसे बचाते हैं? आप भी ट्राई कर सकते हैं बिना फ्रिज वाला ये तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं