- होली का त्योहार नजदीक है.
- गुजिया होली पर बनने वाला पॉपुलर डिजर्ट है.
- गुजिया को हर कोई बेहद ही चाव से खाना पसंद करता है.
होली का त्योहार नजदीक है जिसे भारत में बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली के पर्व की खास बात यह है कि इसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन जिनमें स्नैक्स, पकवान और पेय पदार्थ बनाएं जाते हैं और सब इन चीजों को खूब मजा लेते हैं. इस साल होली 10 मार्च 2020 को मनाई जाएगी. भारत में होली का त्योहार रंग और गुलाल लगाकर मनाया जाता है. इसके अलावा रंग-बिरंगी पानी की पिचकारियों से एक-दूसरे पर पानी की बौछार की जाती है. होली पर अक्सर घरों में पार्टी का आयोजन किया जाता है जिनमें पारंपरिक पकवान कांजी वड़ा, कचौरी, ठंडाई, पकौड़े, गोल गप्पे जैसे स्वादिष्ट स्नैक्स की लंबी लिस्ट देखने को मिलती है. मगर होली के मौके पर बनाई जाने वाली लोकप्रिय चीज है गुजिया, जिसे हर कोई बेहद ही चाव से खाना पसंद करता है.
गुजिया होली पर बनने वाला पॉपुलर डिजर्ट है जिसकी बाहरी परत मैदे से तैयार की जाती है. इसके अंदर ड्राई फ्रूट्स, नट्स, खोया और चीनी को मिलाकर एक फीलिंग तैयार करके भरा जाता है, जो इसे बहुत ही स्वादिष्ट बनाती है. लेकिन, समय के साथ इस पारंपरिक डिजर्ट को भी कई प्रकार से बनाया जाने लगा है, जोकि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं. तो देर किस बात की चलिए डालते हैं एक नजर इन लजीज गुजिया रेसिपीज पर:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
होली पर ट्राई करें ये पांच बेहतरीन गुजिया रेसिपीज़( Five Best Gujiya Recipes):
वॉलनट ब्राउनी गुजिया
स्नैक्स और डिज़र्ट होली पार्टी के दौरान काफी अहम होते हैं. इस बार होली पर बनने वाली अपनी मनपसंद डिश को थोड़ा ट्विस्ट देकर बनाएं. हम आपके लिए स्वादिष्ट वॉलनट ब्राउनी गुजिया की रेसिपी लेकर आए हैं. इस गुजिया को चॉकलेट और नट्स के साथ बनाया गया है जोकि बच्चों और बडों को काफी पसंद आएगी.

आमंड और सफेद चॉकलेट गुजिया
गुजिया एक ऐसी इंडियन मिठाई है जिसे होली के मौके पर हर घर में बनाया जाता है. यह आम गुजिया से इसलिए अलग है क्योंकि इसे बनाने के लिए सफेद चॉकलेट, बादाम और नारियल का इस्तेमाल किया गया है. सिम्पल सामग्री से तैयार होने वाली गुजिया को आप एक घंटे के अंदर तैयार कर सकते हैं.
Holi 2020: होली पार्टी के लिए इस बार घर पर बनाएं ये चार अलग ठंडाई और ग्रेस्ट्स को दें सरप्राइज़
गुलकंद गुजिया रेसिपी
गुजिया की बाहरी परत मैदे से बनाई जाती है जिसमें खोया, नारियल, किशमिश के साथ अन्य चीजों को मिलाकर फीलिंग भरी जाती है. इस रेसिपी में गुजिया बनाने के लिए गुलकंद और चिरौंजी को उपयोग में लाया गया है. अगर आप भी इस बार होली पर कुछ वैराइटी लाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं.
होली स्पेशल दही गुजिया रेसिपी
सभी उम्र के लोगों को दही गुजिया काफी पसंद होती है. दही गुजिया उड़द दाल, दही, इमली और अन्य भारतीय मसालों से तैयार की जाती है. इस स्वादिष्ट दही गुजिया को बनाना बेहद ही आसान है कुछ ही मिनटों में आप इस टेस्टी चाट को तैयार कर सकते हैं. मार्केट में मिलने वाली दही गुजिया से स्वास्थ्यकर है.
बेक्ड गुजिया रेसिपी
कुछ लोग फ्राइड होने वजह से होली के मौके पर अपने फेवरेट डिजर्ट गुजिया का मजा नहीं ले पाते. मगर हमारी बेक्ड गुजिया की रेसिपी के साथ आप अपनी गुजिया खाने की क्रेविंग्स को पूरा कर सकते हैं.
Holi 2020: झटपट ठंडाई बनाने के लिए इस तरह घर पर तैयार करें ठंडाई मसाला पाउडर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं