- चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स है.
- चने की दाल से बिरई बना सकते हैं.
- बिरई बनाना बहुत ही आसान है.
Biraiee Roti Recipe: प्रोटीन हमारे शरीर के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है, इसे हमारे डेली डाइट में शामिल करना कितना जरूरी है यह बात सभी बहुत अच्छी तरह जानते होंगे. लेकिन प्रोटीन के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक यह है कि यह लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है, जिसकी वजह से आप बार-बार खाने से बचते हैं और आपको वजह कम करने में मदद मिलती है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं. चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. आप चने की दाल से बिरई बना सकते हैं. चने से बनी बिरई को आप ब्रेकफास्ट और लंच में शामिल कर सकते हैं.
चना दाल से बनी बिरई आमतौर पर चना दाल से स्टफ्ड रोटी है. ये स्वाद और सेहत से भरपूर है. ब्रेकफास्ट और लंच में इसे खाने से प्रोटीन की कमी को दूर और मसल्स, पाचन और वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Fruits At Night: सावधान! रात में भूलकर भी न करें इन फ्रूट्स का सेवन, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

Lemongrass Tea Benefits: सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है लेमनग्रास टी, यहां जानें कमाल के फायदे
सामग्री-
- गेहूं का आटा
- पानी
- सूखा आटा बेलन के लिए
- चना दाल
- हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- लौंग
- कालीमिर्च
- जीरा
कैसे बनाएं चना दाल बिरई- How To Make Biraiee Roti Recipe:
- रेगुलर आटे की तरह आटा गूंध लें कुछ देर के लिए अलग रख दें.
- चने की दाल को उबालें
- ठंडी होने के बाद दाल और मसाले को साथ में पीस लें.
- आटे की लोई बना लें और हाथों के बीच में रखकर इसे दबा लें.
- इसको बीच में से दबा लें और एक कप बना लें.
- दाल मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लें और इसे कप के बीच में रखें.
- फिर किनारों को सील करें.
- भरी हुई लोई को हल्के हाथ से पतला बेलें.
- तवे पर रोटी को अच्छी तरह से सेंक लें.
- आप इसे तेल लगाकर पराठा जैसा भी बना सकते हैं.
- बिरई बनकर तैयर है इन्हें गर्मागर्म सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं