- प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है.
- प्रोटीन हमारी तृप्ति की भावना को पूरा करता है.
- सोया चंक्स शाकाहारी मीट के रूप में काफी लोकप्रिय है.
प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है जिसे दैनिक आहार में शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि यह मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है. प्रोटीन हमारी तृप्ति की भावना को पूरा करता है और अनावश्यक खाने की आदत से बचाता है और इसकी वजह से ही हमें वजन घटाने में भी मदद मिलती है.पशु-आधारित प्रोटीन स्रोतों में कोई कमी नहीं है, जबकि शाकाहारियों के पास आहार में शामिल करने के लिए सीमित प्रोटीन विकल्प हैं क्योंकि कुछ प्लांट-बेस्ड प्रोटीन स्रोत ही उपलब्ध हैं. पनीर और टोफू के अलावा सोयाबीन से बनी सोया चंक्स भी प्रोटीन से परिपूर्ण सामग्री है. सोया चंक्स शाकाहारी मीट के रूप में काफी लोकप्रिय है, खाने में इसका मीट जैसा स्वाद और रेशेदार होता है. प्रोटीन से भरपूर होने के कारण, भारतीय घरों में सोया चंक्स का इस्तेमाल करी और अन्य स्नैक्स आइटम बनाने के लिए किया जाता है.
इन सबके अलावा हम सोया चंक्स से बनने वाली एक और बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं जिस आपने अब तक ट्राई नहीं किया होगा और वह है सोया पोहा. अब तक आपने चिड़वे से बना पोहा या फिर ब्रेड पोहे का ही स्वाद चखा होगा लेकिन, इस रेसिपी में चिड़वे के साथ सोया चंक्स मिल जाने से इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है और आप अपने दिन की शुरूआत एक हेल्दी नाश्ते के साथ कर सकते हैं. यह एक बहुत ही स्वादिष्ट, लाइट और बनाने में बहुत ही आसान रेसिपी है जिसमें आपको सोया की गुडनेस मिलेगी. तो देर किसी बात डालिए एक नजर इस पोहे की बेहतरीन रेसिपी पर:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! जानें कैसे करें मेवे का सेवन!
सोया पोहा कैसे बनाएं:( How to Make Soya Poha)
सामग्री
200 gms चिड़वा
20 ग्राम मटर
40 ग्राम बीन्स
30 ग्राम क्रम्बल सोया (हर्ब में भीगा हुआ)
1 टी स्पून प्लांट बेस्ट आॅयल
एक चुटकी जीरा
एक चुटकी सरसों के दाने
8-10 कढ़ीपत्ता
1 टी स्पून अदरक और हरी मिर्च, जूलियन
20 ग्राम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
20 ग्राम टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टी स्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
1/2 टी स्पून नींबू का रस
स्वादानुसार स्वीट और सॉर सीजनिंग
तरीका:
1.प्लांट बेस्ड ऑयल जैतून का तेल एक पैन में लें.
2.इसमें जीरा और सरसों के दाने, अदरक और हरी मिर्च के साथ ताजे हर्ब और कढ़ी पत्ते डालें.
3.कुछ देर बाद, इसमें प्याज और टमाटर डालें. इसके बाद इसमें हल्के उबले हुए मटर और बीन्स के साथ ही क्रम्बल सोया, स्वीट और सॉर सीजनिंग डालें.
4.थोड़ी देर पकाएं.भीगा हुआ चिड़वा डालें और कुछ देर सारी सामग्री के साथ अच्छी तरह पकाएं.
5.नींबू का रस डालें और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें. सोया स्टिक और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं