विज्ञापन

Late Night Cravings: 15 मिनट में तैयार करें ये 5 टेस्टी और हेल्दी मील, नहीं पड़ेगी जंक फूड की जरूरत

Quick Meals For Late Night Cravings: अक्सर ऐसा होता है की कई बार हमें देर रात को भूख लगने लगती है पर हमारा किचन में जाकर कुछ बनाने का मन नहीं करता. ऐसे में हम किचन में रखा जंक फूड खाने लग जाते हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे 5 जल्दी से बनने वाले मील्स के बारे में.

Late Night Cravings: 15 मिनट में तैयार करें ये 5 टेस्टी और हेल्दी मील, नहीं पड़ेगी जंक फूड की जरूरत
Quick Meals For Late Night Cravings
Pexels

Quick Meals For Late Night Cravings: रात को अचानक भूख लगना एक बहुत आम बात है. अक्सर ऐसा होता है कि हम दिनभर की थकान के बाद किचन में ज्यादा समय बिताना नहीं चाहते. ऐसे में ज़्यादातर लोग बाहर का जंक फूड (Junk Food) ऑर्डर कर लेते हैं. लेकिन क्या हो अगर आप सिर्फ 15 मिनट में घर पर ही स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बना सकें. जी हां, कुछ ऐसी आसान रेसिपी हैं जो ना सिर्फ जल्दी बनती हैं बल्कि आपकी क्रेविंग (Craving) को भी पूरी तरह शांत कर देती हैं.

अगर आप भी देर रात कुछ अच्छा खाने का सोच रहे हैं, तो ये 5 क्विक मील (Quick Meals) आपके लिए परफेक्ट हैं-

एग भुर्जी (Egg Bhurji)

अगर आप हाई प्रोटीन (High Protein Food) वाला ऑप्शन चाहते हैं, तो एग भुर्जी एक बेहतरीन विकल्प है. अंडे, प्याज, टमाटर और हल्के मसालों के साथ इसे 10-15 मिनट में आसानी से बनाया जा सकता है.इसे आप ब्रेड (Bread) या रोटी के साथ खा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गार्लिक बटर नूडल्स (Garlic Butter Noodles)

अगर आपको रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहिए, तो गार्लिक बटर नूडल्स एक बढ़िया ऑप्शन है. उबले हुए नूडल्स में लहसुन (Garlic), मक्खन (Butter) और चिली फ्लेक्स (Chilli Flakes) डालकर इसे तुरंत तैयार किया जा सकता है. यह जल्दी बनने वाला और बेहद टेस्टी मील है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- Lauki Ke Kofte Dhaba Style: फीकी लौकी को दें शाही स्वाद, घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल कोफ्ते, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

चीज़ चिली टोस्ट (Cheese Chilli Toast)

कुछ मसालेदार (Spicy Snack) खाने का मन हो तो चीज़ चिली टोस्ट ट्राय करें. ब्रेड पर चीज़ (Cheese), हरी मिर्च और सीजनिंग (Seasoning) डालकर इसे तवे या माइक्रोवेव में टोस्ट कर लें. यह एक झटपट बनने वाला स्नैक है जो स्वाद में भी शानदार होता है.

मसाला ओट्स (Masala Oats)

अगर आप हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मसाला ओट्स आपके लिए सही है. ओट्स (Oats) को पानी में पकाकर उसमें सब्जियां और मसाले डालें. यह जल्दी तैयार होता है और पेट को भी हल्का रखता है.

पीनट बटर बनाना टोस्ट (Peanut Butter Banana Toast)

अगर मीठा खाने की क्रेविंग (Sweet Craving) हो रही है, तो यह रेसिपी जरूर ट्राय करें. टोस्टेड ब्रेड पर पीनट बटर (Peanut Butter) लगाएं और ऊपर से केले के स्लाइस रखें. आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं.

क्यों ट्राय करें ये रेसिपी?

ये सभी रेसिपी कम समय में बन जाती हैं और आपको अनहेल्दी खाने (Unhealthy Food) से बचाती हैं. साथ ही ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके लिए बेहतर विकल्प भी हैं.

Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com