- अदरक इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है.
- अदरक वाले पानी के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है.
- अदरक को हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है.
Health Benefits Of Ginger: अदरक एक ऐसा आयुर्वेदिक हर्ब है जिसे सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है. अदरक को जोड़ों के दर्द, जी मिचलाने, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं के लिए लाभदायक माना जाता है. अदरक की तासीर गर्म होने के कारण ये आपको सर्दियों में आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है. अदरक में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं. अदरक की चाय के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में भी मददगार है. इतना ही नहीं अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आप अदरक वाले पानी का सेवन कर सकते हैं. इससे वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.
अदरक के सेवन से मिलने वाले फायदेः
1. मोटापाः
रोजाना सुबह अदरक वाला गर्म पानी पीने से शरीर के खराब तत्वों को बाहर पसीने के माध्यम से निकालने में मदद मिल सकती है. जिससे वजन को कम किया जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Ginger For Weight Loss: तेजी से वजन घटाने के लिए इन चार तरीकों से करें अदरक का सेवन

मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आप अदरक वाले पानी का सेवन कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. सर्दी जुकामः
अदरक को सर्दी-जुकाम के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अदरक बैक्टीरियल और फंगल संक्रमणों से भी लड़ने में मदद कर सकता है. अदरक की चाय पीने से सर्दी-जुकाम में आराम मिल सकता है.
3. डायबिटीजः
डायबिटीज रोगियों के लिए अदरक का सेवन फायदेमंद माना जाता है. अदरक में लिवर, किडनी को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के गुण पाए जाते है. अदरक को आप चाय या काढ़े के रूप में इस्तेमला कर सकते हैं.
4. कोलेस्ट्रॉलः
अदरक का नियमित सेवन करने से शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. अदरक के सेवन से हार्ट को भी हेल्दी रखा जा सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Rajma Raita: फटाफट ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन राजमा रायता
Blueberry Muffin: घर पर आसानी से बनाएं बेकरी-स्टाइल ब्लूबेरी मफिन
Food For Diabetes: ये फाइबर रिच फ़ूड डायबिटीज को कंट्रोल करने में करेंगे आपकी मदद
Okra For Diabetes: डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं भिंडी, ये हैं फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं