विज्ञापन

Gardening Tips: लहसुन की बिजाई में न करें ये गलती, एक्सपर्ट ने बताया सितंबर से नवंबर तक कौन-सी Variety कब लगाएं

Garlic Sowing Time : लहसुन की अच्छी पैदावार के लिए सही समय पर बिजाई जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार, अर्ली वैरायटी को 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, जबकि लंबी अवधि वाली किस्मों को सितंबर अंत से अक्टूबर शुरुआत तक लगाना बेहतर रहता है.

Gardening Tips: लहसुन की बिजाई में न करें ये गलती, एक्सपर्ट ने बताया सितंबर से नवंबर तक कौन-सी Variety कब लगाएं
लहसुन की अच्छी पैदावार के लिए सही समय पर बिजाई जरूरी है.
ndtv

लहसुन की अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ मिट्टी और पानी का सही प्रबंधन ही जरूरी नहीं है, बल्कि इसकी बिजाई का समय भी काफी मायने रखता है. एक्सपर्ट के मुताबिक लहसुन की अलग-अलग वैरायटी के लिए बिजाई का समय थोड़ा अलग हो सकता है. कुछ किस्मों को करीब 4 महीने, जबकि कुछ लंबी अवधि वाली किस्मों को 5 महीने तक खेत में रहने की जरूरत होती है. ऐसे में मौसम और वैरायटी को ध्यान में रखकर बिजाई करना बेहतर रहता है.

नवंबर के बाद लहसुन की बिजाई क्यों नहीं?

एक्सपर्ट के अनुसार, लहसुन की बिजाई सितंबर के अंत से शुरू की जा सकती है और अक्टूबर से नवंबर के मध्य तक इसका समय उपयुक्त रहता है. खासतौर पर 15 नवंबर के बाद बिजाई करने से बचने की सलाह दी जाती है. इसकी वजह यह है कि लहसुन को शुरुआती बढ़वार के लिए कुछ समय तक अनुकूल तापमान की जरूरत होती है.

4 महीने वाली वैरायटी कब लगाएं?

लहसुन की कुछ अर्ली वैरायटी करीब 120 से 140 दिन में तैयार हो जाती हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसी किस्मों की बिजाई 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच करना बेहतर हो सकता है. इस समय पौधे को शुरुआती ग्रोथ के लिए पर्याप्त अनुकूल मौसम मिल जााता है और आगे चलकर ठंड का फायदा भी मिलता है.

ये भी पढ़ें- चेहरे की टैनिंग से हो गए हैं परेशान? आज ही अपनाएं भुनी हल्दी का फेसपैक, निखर जाएगी स्किन, मुहांसे भी होंगे दूर

5 महीने वाली वैरायटी के लिए सही समय

करीब 150 दिन में तैयार होने वाली लंबी अवधि की वैरायटी को सितंबर के अंत से अक्टूबर की शुरुआत तक लगाया जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, इस समय बिजाई करने से बीज को अंकुरण और शुरुआती विकास के दौराान थोड़ी गर्मी मिल जाती है. इसके बाद फसल को ठंडे मौसम में आगे बढ़ने काा पर्याप्त समय मिलता है.

देर से बिजाई करने पर क्या हो सकती है परेशानी

अगर लहसुन की बिजाई बहुत देर से की जाती है और अंकुरण के तुरंत बाद ज्यादा ठंड पड़ने लगती है तो शुरुआती ग्रोथ प्रभावित हो सकती है. खासकर लंबी अवधि वाली किस्मों को पर्याप्त विकास समय नहीं मिलने का जोखिम रहता है. इसलिए बिजाई की तारीख तय करते समय वैरायटी की अवधि और स्थानीय मौसम दोनों को ध्यान में रखनाा जरूरी है.

यमुना सीरीज जैसी वैरायटी कब लगाएं?

एक्सपर्ट के अनुसार, यमुना सीरीज जैसी लंबी अवधि वाली वैरायटी की बिजाई सितंबर के अंत से अक्टूबर की शुरुआत तक की जा सकती है. वहीं जल्दी तैयार होने वाली किस्मों के लिए अक्टूबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक का समय रखा जा सकताा है. हालांकि स्थानीय जलवायु और वैरायटी की वास्तविक अवधि के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है.

ये भी पढ़ें- चेहरे पर दूध लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताए फायदे और कैसे करें इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic Benefits, Garlic & Ginger Storing Tips, Garlic Farming
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com