- एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है.
- एलोवेरा में मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण पाया जाता है.
- एलोवेरा जूस का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है.
Health Benefits Of Aloe Vera Juice: एलोवेरा एक ऐसा आयुर्वेदिक पौधा है जिसे सेहत और सुंदरता दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ज्यादातर लोग एलोवेरा को सुंदरता के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एलोवेरा को कई बीमारियों में औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. असल में एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण और विटामिन ए, सी, ई, फॉलिक एसिड, कोलीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. एलोवेरा के जूस का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. इतना ही नहीं इसके जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है. तो चलिए हम आपको एलोवेरा जूस पीने के कुछ फायदे बताते हैं.
एलोवेरा जूस पीने के स्वास्थ्य लाभः (Aloe Vera Juice Peene Ke Fayde)
1. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं. एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं.Photo Credit: iStock
2. वजन घटानेः
मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप एलोवेरा के जूस का सेवन कर सकते हैं. एलोवेरा में मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण मोटापे को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
3. डायबिटीजः
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है एलोवेरा का जूस. एलोवेरा में एंटी-डायबिटिक गुण होता है जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है. एलोवेरा के जूस का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है.
4. स्किनः
एलोवेरा जूस का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है. ये स्किन को पिंप्लस से बचाने में मददगार हो सकता है. रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन करने से स्किन को जवां बनाए रख सकते हैं.
5. बालोंः
एलोवेरा जेल को बालों की सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. एलोवेरा को बालों में लगाने से बालों को शाइनी, हेल्दी बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं एलोवेरा जूस का सेवन करने से बालों को मजबूत भी बनाया जा सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं