विज्ञापन

Aloe Vera Gel: बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं, अब घर पर ऐसे बनाएं ताजा एलोवेरा जेल, जानिए तरीका

Aloe Vera Care Tips: घर पर ताजा एलोवेरा जेल बनाना आसान है. एलोवेरा की पत्ती से पीला लेटेक्स हटाकर पारदर्शी जेल निकालें और ब्लेंड करें. इसे साफ कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और खराब होने पर फेंक दें.

Aloe Vera Gel: बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं, अब घर पर ऐसे बनाएं ताजा एलोवेरा जेल, जानिए तरीका
घर पर ताजा एलोवेरा जेल बनाना आसान है
ndtv

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा को मॉइश्चराइज करने और बालों की देखभाल के लिए खूब किया जाता है. बाजार में कई तरह के एलोवेरा जेल मिलते हैं, लेकिन हर प्रोडक्ट को मिलावटी या नुकसानदायक मानना सही नहीं है. अगर आप ताजा एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर जेल तैयार कर सकते हैं. हालांकि, त्वचा एक्सपर्ट के मुताबिक एलोवेरा पौधे की पत्ती में मौजूद पीले लेटेक्स को अच्छी तरह हटाना जरूरी है, क्योंकि इससे कुछ लोगों की त्वचा में जलन हो सकती है.

घर पर जेल बनाने के लिए क्या चाहिए

एक्सपर्ट के अनुसार, इसके लिए 1-2 ताजी एलोवेरा की पत्तियां, एक चम्मच गुलाब जल और साफ कांच का कंटेनर चाहिए. चाहें तो इसमें विटामिन-ई या एसेंशियल ऑयल मिलाने की सलाह दी जाती है, लेकिन संवेदनशील त्वचा वालों को ऐसे अतिरिक्त सामग्री इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. खासकर एसेंशियल ऑयल सीधे त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूरी है.

सबसे पहले एलोवेरा पत्ती को ऐसे तैयार करें

पत्ती काटने के बाद उसे कुछ देर सीधा रख दें, ताकि पीला लेटेक्स बाहर निकल सके. इसके बाद पत्ती को बहते पानी से अच्छी तरह धो लें. दोनों किनारों पर मौजूद कांटेदार हिस्साा काटकर हटा दें और ऊपर की हरी परत को चाकू से सावधानीपूर्वक निकालें.

ये भी पढ़ें- बालों के लिए अरंडी का तेल कैसे बनाएं? हेयर ट्रीटमेंट के लिए कैस्टर ऑयल बनाने का आसान तरीका

अब निकालें पारदर्शी एलोवेरा जेल

छिलका हटाने के बाद अंदर मौजूद पारदर्शी जेल या पल्प को साफ चम्मच से निकाल लें. इसे दोबारा पानी से धोकर ब्लेंडर में डालें. जरूरत के अनुसार थोड़ा साफ पानी या गुलाब जल मिलाकर कुछ सेकंड ब्लेंड कर सकते हैं. इससे जेल की बनाावट स्मूथ हो जाएगी.

जेल को ऐसे करें स्टोर

तैयार जेल को साफ और सूखे एयरटाइट कांच के कंटेनर में रखें और तुरंत फ्रिज में रख दें. घर पर बना ताजा जेल बिना किसी प्रमाणित प्रिजर्वेटिव के जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए इसे हफ्तों तक सुरक्षित मानकर रखनाा ठीक नहीं है. बदबू, रंग या बनावट बदलने पर इसे तुरंत फेंक दें.

चेहरे पर लगाने से पहले करें पैच टेस्ट

एक्सपर्ट के अनुसार प्राकृतिक चीज होने का मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति की त्वचा पर वह सुरक्षित ही होगी. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हााथ के छोटे हिस्से पर थोड़ा जेल लगाकर प्रतिक्रिया देखें. जलन, लालिमा या खुजली होने पर इस्तेमाल बंद कर दें. आंखों और खुले घावों पर इसे लगााने से बचें.

ये भी पढ़ें- चेहरे पर दही लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया बड़ा असरदार है ये घरेलू नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloe Vera Care Tips Outdoor, Aloe Vera Care Tips Indoors, How To Make Aloe Vera Gel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com