विज्ञापन

चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है? जानिए एलोवेरा स्किनकेयर के लिए हमेशा से एक बेहतरीन क्यों है

एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसे पोषण देने में मदद करती है. जब त्वचा में पर्याप्त नमी होती है, तो वह ज्यादा मुलायम, फ्रेश और हेल्दी दिखाई देती है. ऐसे में जानिए चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है और एलोवेरा स्किनकेयर के लिए हमेशा से एक बेहतरीन क्यों है?

चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है? जानिए एलोवेरा स्किनकेयर के लिए हमेशा से एक बेहतरीन क्यों है
एलोवेरा लगाने से क्या होता है?
file photo

स्किनकेयर की दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया ट्रेंड या नया इंग्रीडिएंट चर्चा में आ जाता है. कोई ग्लोइंग स्किन का दावा करता है तो कोई बढ़ती उम्र के असर को कम करने का, लेकिन इन बदलते ट्रेंड्स के बीच कुछ ऐसे प्राकृतिक इंग्रीडिएंट्स भी हैं, जिनकी लोकप्रियता सालों से बनी हुई है. एलोवेरा उन्हीं में से एक है. एलोवेरा में पानी, विटामिन, मिनरल्स, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसे पोषण देने में मदद करते हैं. जब त्वचा में पर्याप्त नमी होती है, तो वह ज्यादा मुलायम, फ्रेश और हेल्दी दिखाई देती है. चलिए आपको बताते हैं चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है और एलोवेरा स्किनकेयर के लिए हमेशा से एक बेहतरीन क्यों है?

चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है?

हाइड्रेशन- इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो बिना चिपचिपाहट के त्वचा को नमी देता है.

मुंहासे और दाग-धब्बे कम करना- इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं और दाग-धब्बे हल्के करते हैं.

त्वचा को शांत करना- यह सनबर्न, रेडनेस और जलन को तुरंत राहत देता है.

एंटी-एजिंग- एलोवेरा कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे झुर्रियां कम होती हैं.

स्किन बैरियर को सपोर्ट करता है

आजकल लोग समझने लगे हैं कि खूबसूरत त्वचा का मतलब सिर्फ मेकअप या महंगे प्रोडक्ट्स नहीं है. असली खूबसूरती हेल्दी स्किन बैरियर में छिपी होती है. स्किन बैरियर त्वचा को धूल, प्रदूषण और अन्य बाहरी नुकसान से बचाने का काम करता है. एलोवेरा त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन बैरियर बेहतर तरीके से काम कर पाता है.

ऑयली स्किन वालों के लिए भी फायदेमंद

कई मॉइस्चराइजर त्वचा पर भारी या चिपचिपे लग सकते हैं, लेकिन एलोवेरा हल्का होता है. यही वजह है कि यह ऑयली, कॉम्बिनेशन और सामान्य त्वचा वाले लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है.

त्वचा को देता है ठंडक और आराम

धूप, गर्मी, प्रदूषण, एयर कंडीशनर में लंबे समय तक बैठना और तनाव जैसी चीजें त्वचा को थका सकती हैं. ऐसे में एलोवेरा त्वचा को ठंडक और आराम पहुंचाने में मदद करता है. यही कारण है कि इसका इस्तेमाल जेल, फेस मास्क और कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है.

आज भी क्यों है इतना लोकप्रिय?

ब्यूटी इंडस्ट्री में नए-नए ट्रेंड आते रहते हैं, लेकिन लोग अब ऐसे प्रोडक्ट्स पसंद कर रहे हैं जो लंबे समय तक त्वचा को फायदा पहुंचाएं. एलोवेरा ऐसा ही एक इंग्रीडिएंट है, जो सालभर स्किन को हाइड्रेट रखने, आराम देने और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें:- घर पर दालचीनी और जायफल से नेचुरल रूम फ्रेशनर बनाने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे

यह भी पढ़ें:- अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloe Vera, Skin Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com