- होली में रंगों से साथ ठंडाई की मिठास जरूरी होती है.
- हमारे पास है 5 मिनट में बनकर तैयार होने वाली इंस्टेंट ठंडाई की रेसिपी.
- यहां देखें रेसिपी वीडियो.
इस साल की होली (Holi 2023) को अनोखा और खास बनाने के लिए हमने एक बेहतरीन आइडिया खोज निकाला है. यदि आप अपने घर पर इस बार होली पार्टी कर रहे हैं, तो आप अपने मेहमानों के लिए स्वाभाविक रूप से ठंडाई जरूर बनाएंगे. लेकिन इस बार आप अपनी ठंडाई को कुछ अलग ट्विस्ट दे सकते हैं जो आपके मेहमानों को भी खूब पसंद आएगा. ठंडाई, मिल्कशेक और कस्टर्ड अगर ये तीनों एक साथ एक ही ड्रिंक में पीने को मिल जाए तो इससे बेहतर और क्या ही होगा है ना? ठंडाई स्वादिष्ट होती है इस बात में कोई शक नहीं है, लेकिन उसके साथ कस्टर्ड पाउडर, इलायची और केसर इसे एक अलग स्वाद देता है. होली पर इस ठंडाई को बनाने का एक और कारण यह भी है कि आप इसे पहले से तैयार कर सकते हैं और होली के दिन पर सिर्फ 5 मिनट में इसको मेहमानों को सर्व कर सकते हैं.
Dahi Bhalle Recipe: होली पर झटपट ऐसे बनाएं स्वादिष्ट दही भल्ले, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले...
इंस्टेंट कस्टर्ड ठंडाई का वीडियो यूट्यूब चैनल 'कुक विद पारुल' पर पोस्ट किया गया था. इस रेसिपी को देखने के बाद, आप निश्चित रूप से इसे अपने होली 2023 मेनू में शामिल कर लेंगे. हमें यकीन है कि रेसिपी देखने के बाद आप भी इसे ज़रूर पसंद करेंगे.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
होली 2023 ( Holi 2023) के लिए इंस्टेंट कस्टर्ड ठंडाई ( Instant Thandai) कैसे बनाएं (How To Make Instant Custard Thandai):
ठंडाई के लिए प्रीमिक्स पाउडर पहले से तैयार कर लें. एक ग्राइंडिंग जार लें और उसमें चीनी डालकर उसे बारीक पीस लें फिर उसमें कुछ कस्टर्ड पाउडर (वेनिला या अपनी पसंद का कोई अन्य स्वाद) मिलाएं, कुछ सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, पिस्ता और खरबूजे के बीज डालें. साथ ही हरी इलायची भी डाल दीजिए. अब सभी चीजों को एक साथ पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इसके ऊपर बादाम और पिस्ता के कतरन और कुछ केसर के धागे डालें. इसे एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर कर दें.
Holi 2023: होली पर इन 5 अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं गुझिया, हर फ्लेवर जीत लेगा दिल
ड्रिंक बनाने के लिए इस प्री-मिक्स का प्रयोग करें. सबसे पहले दूध को गैस पर गर्म करें. अब एक अलग छोटे कटोरे में दो चम्मच दूध लें, उसमें थोड़ा प्रीमिक्स पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ. पाउडर बैटर को दूध में धीरे-धीरे लगातार चलाते हुए डालें. कुछ देर तक उबालें जब तक कि यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद दूध को गैस से उतार लें और इसे ठंडा होने दें. गुलाब जल और गुलकंद (गुलाब की पंखुड़ियों का मुरब्बा) का छींटा डालें. सर्व करने से पहले इसमें गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें और बर्फ के टुकड़े डालें. आप इसके ऊपर क्रश्ड बादाम और पिस्ता भी डाल सकते हैं.
यहां देखें पूरी ठंडाई का रेसिपी वीडियो:
इस प्रीमिक्स पाउडर को बनाकर आप इसे लगभग 6 महीनों तक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर के भी रख सकते हैं.
Holi 2023, Last Minute Quick Snacks Recipe: लास्ट मिनट पर होली में बनाएं ये क्विक और टेस्टी स्नैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं