होली आने वाली है, ऐसे में जाहिर है आपके घर पर भी नमक पारे, गुझिया और लड्डू बनना शुरू हो गए होंगे. इसके अलावा होली का मैन्यू भी तैयार होने लगा होगा. तो अगर आप भी होली के लंच और डिनर की मेन्यू लिस्ट बना रहे हैं तो इस रेसिपी को अपनी होली पार्टी की लिस्ट में जरूर शामिल कर लें. ढेर सारी मिठाई और पकवानों के बीच अगर खाने में दही भल्ले हों तो खाने का जायका बढ़ जाता है. तो आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल दही भल्ले बनाने की रेसिपी. घर पर फटाफट बहुत ही कम इंग्रेडिएंट्स के साथ आप पर्फेक्ट दही बड़े बना सकते हैं और इससे अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को इंप्रेस कर सकते हैं. तो नोट कर लें इसकी रेसिपी.
दही भल्ले बनाने के इंग्रेडिएंट्स-
Egg Side Effects: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अंडा, उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
भल्ला के लिए
- ½ कप उड़द की दाल
- 4 बड़े चम्मच मूंग दाल
- पानी आवश्यकतानुसार डालें
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- नमक आवश्यकतानुसार

Hemoglobin की कमी को दूर करने के लिए लाल और हरे रंग के इन 4 Drinks का करें सेवन
तलने के लिए तेल-
दही भल्ला के लिए
- 2 कप दही
- 1/3 कप अनार के दाने
- 1/3 कप मीठी चटनी
- 1/3 कप हरी चटनी
- चाट मसाला आवश्यकता अनुसार
- भुना हुआ जीरा पाउडर - आवश्यकतानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - आवश्यकतानुसार
- काला नमक आवश्यकतानुसार
- 2.5 कप गुनगुना पानी वड़ा भिगोने के लिए
विधि
- सॉफ्ट और टेस्टी दही भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले ½ कप उड़द दाल और 4 टेबल स्पून मूंग दाल को पानी में दो बार धो लें. फिर दोनों ही दालों को 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें.
- अब इन्हें अच्छी तरह से छान लें. दाल को ग्राइंडर जार में ½ टीस्पून जीरा और एक चुटकी हींग के साथ डालें और सभी सामग्री को एक स्मूद फ्लपी बैटर में पीस लें.
- पिसे हुए बैटर को बाउल में निकाल लें और इसमें नमक डाल दें. फिर एक दो मिनट के लिए बैटर को हाथ से या व्हिस्क से तेजी से चलाएं. यह बैटर को हल्का और फ्लफी बनाता है. (इस बैटर की जांच करने के लिए एक छोटी कटोरी में थोड़ा पानी लें. पानी में 1 छोटा चम्मच बैटर डालें. इस बैटर को तैरना चाहिए.
- अब वड़ों को डीप फ्राई करने के लिए एक कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें. जब तेल मध्यम गर्म हो जाए तो हाथों या चम्मच की मदद से इसे तेल में डालें और वड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- तैयार वड़ों को पेपर टॉवल पर निकाल लें. फिर 2.5 कप गुनगुने पानी डाल दीजिए और इन्हें कुछ देर के लिए भिगो दें. फिर वड़ों का पानी निकालने के लिए अपनी हथेलियों के बीच दबाएं.
- दूसरी ओर एक बाउल में 2 कप ताजा ठंडा दही लें और उसे चिकना होने तक फेंटें. अब इन वड़ों को दही में धीरे-धीरे डालें और धीरे से मिलाएं.
- इसे सर्व करने के लिए दही वड़ों को एक बाउल में निकालें. ऊपर से हरी चटनी, इमली की चटनी, अनार के दाने, चाट मसाला और जीरा पाउडर डालकर सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं