विज्ञापन

 अब चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट, IRCTC ने 40 साल बाद टिकट बुकिंग सिस्टम में क्या ये बड़ा बदलाव

 अब चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट, IRCTC ने 40 साल बाद टिकट बुकिंग सिस्टम में क्या ये बड़ा बदलाव
अब आसान होगी टिकट बुकिंग, 2200 से ज्‍यादा ट्रेनें PRS सिस्‍टम पर हुईं शिफ्ट!
NDTV
  • भारतीय रेलवे ने 2200 से अधिक ट्रेनों को नए अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में स्थानांतरित किया है.
  • नया रिजर्वेशन सिस्टम यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सीट उपलब्धता और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराएगा.
  • पुराना 40 साल पुराना सिस्टम बदलकर आधुनिक तकनीक से सर्वर की गति और बुकिंग प्रक्रिया बेहतर बनाई गई है.
नई दिल्ली:

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और अधिक आसान और तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. रेल ने देश की 2,200 से ज्यादा ट्रेनों को अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया है. पिछले 40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए नेशनल ट्रांसपोर्टर ने अगस्त से यह प्रक्रिया शुरू की थी, जो अब तेजी से आगे बढ़ रही है. अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम से ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का रिजर्वेशन एक ही आधुनिक व्यवस्था के जरिए ऑपरेट होने से बुकिंग प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी.

अब अलग-अलग ट्रेनों में सीट की उपलब्धता और दूसरी जानकारियां यात्रियों को आसानी से एक ही प्लेटफार्म पर मिल सकेंगी. इसके साथ ही 40 साल पुराने सिस्टम की जगह आधुनिक तकनीक आने से सर्वर की गति बेहतर होगी और पीक आवर्स में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. इसके अलावा, टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और चार्ट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा.  हालांकि, ट्रेनों के इस नए PRS पर शिफ्ट होने का मतलब सीटों की कुल संख्या में बढ़ोतरी होना नहीं है. कंफर्म टिकट मिलना पूरी तरह से ट्रेन की क्षमता, यात्रियों की मांग, उपलब्ध कोटे और बर्थ पर निर्भर करेगा. यह अपग्रेड मुख्य रूप से तकनीक को बेहतर बनाने और सिस्टम को तेज करने के लिए किया गया है.

 1986 में शुरू हुआ था PRS सिस्‍टम

भारतीय रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) साल 1986 में शुरू किया गया था, जिसमें पिछले चार दशकों के दौरान समय-समय पर कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं. वहीं, इंडियन रेलवे की इंटरनेट टिकट बुकिंग सर्विस की शुरुआत साल 2002 में हुई थी. वर्तमान समय में देश की कुल ट्रेन टिकट की मांग का लगभग 89 फीसदी हिस्सा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पूरा किया जा रहा है. हाल ही में IRCTC ने भी पीक आवर्स के दौरान वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए अपने सिस्टम को अपग्रेड करने की घोषणा की है.

 क्या है भारतीय रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम ?

पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम एक कंप्यूटराइज्ड सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल भारतीय रेलवे की ओर से आरक्षित ट्रेन टिकटों को मैनेज करने के लिए किया जाता है. यह यात्रियों को टिकट बुक करने, उसमें बदलाव करने और रद्द करने की सुविधा प्रदान करता है. इसके अलावा, यह सिस्टम सीट अलॉटमेंट, वेटलिस्‍ट, RAC स्टेटस, रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने और यात्रियों की पूछताछ से जुड़े सभी कार्यों को संभालता है.

यह भी पढ़ें- अयोध्या से जनकपुर तक 23 नवंबर से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारत-नेपाल के बीच मधुबनी-सीतामढ़ी, गोरखपुर-बस्ती समेत 11 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com