विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2025

कच्ची हल्दी की सब्जी स्वाद ही नहीं सेहत में भी है कमाल, नोट करें रेसिपी

Haldi Ki Sabji: हल्दी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सर्दियों के मौसम में हल्दी की सब्जी खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

कच्ची हल्दी की सब्जी स्वाद ही नहीं सेहत में भी है कमाल, नोट करें रेसिपी
Haldi Ki Sabji: कैसे बनाएं हल्दी की सब्जी.

Haldi Ki Sabji: भारतीय किचन में मौजूद हल्दी न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी कमाल मानी जाती है. आमतौर पर हल्दी को कई तरह की करी में रंग और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी खाई है कच्ची हल्दी की सब्जी. जी हां आपने सही सुना. राजस्थान में हल्दी की सब्जी बनाई जाती है और ये सब्जी कॉफी पॉपुलर भी है. हाल ही में हमें सेफ भूपी किचन के यूट्यूब चैनल पर हल्दी की सब्जी की बेहद आसान रेसिपी मिली. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

ये भी पढ़ें- ज्वार, बाजरा, रागी…समझिये मिलेट्स स्वाद और सेहत के लिए क्यों हैं सुपर से भी ऊपर 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

कैसे बनाएं हल्दी की सब्जी- (How To Make Haldi Ki Sabji)

सामग्री-

  • 1/2 कच्ची हल्दी
  • 1/2 कप घी
  • 1/2 कप काजू
  • 70-80 लहसुन की कलियां
  • 7-8 हरी मिर्च
  • 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2 मध्यम आकार के प्याज
  • 1 कप मटर
  • 2-3 टमाटर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • पानी डालें
  • 1 कप दही
  • 1 कप किशमिश
  • हरा धनिया

विधि-

हल्दी की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले कच्ची हल्दी को धोकर छीलकर कद्दूकस कर लेना है. उसके बाद एक पैन में घी गर्म करें. फिर कच्ची हल्दी को भूनें इस रेसिपी में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि हल्दी को धीमी आंच पर अच्छे से भून लें. फिर इसमें काजू डालें और अच्छे मिक्स कर लें. इसे एक प्लेट में निकाल लें. इसके बाद लहसुन को हरी मिर्च को पीस लें. जब तक आप कटे प्याज को भूने. सबसे पहले इसमें जीरा डालें प्याज डालें और अच्छे से भून लें. फिर इसमें पीसे हुए लहसुन और हरी मिर्च वाला पेस्ट डालें. फिर एक कप हरी मटर को एड करके अच्छी तरह से मिक्स कर लें. फिर कटे टमाटर डालें और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. फिर लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर और थोड़ा सा गरम मसाला. फिर थोड़ा सा पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करेंगे. फिर इसमें एक कप दही डालेंगे. कुछ मिनट पकने देंगे. इसे बाद हल्दी और काजू को इस ग्रेवी में एड करेंगे. कुछ देर पकाएंगे. फिर आप इसमें किशमिश और हरा धनिया डालकर मिक्स करें. हल्दी की सब्जी बनकर तैयार है. 

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haldi Ki Sabji, Indian Recipes, Indian Recipes Video, Indian Recipes Video In Hindi, Chef Bhupi Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com