Gulab Jamun Paratha: खाने के शौकीन लोगों हमेशा कुछ ना कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं. खासतौर से आज के समय में खाने के साथ लोगों का फ्यूजन एक अलग ही एडवेंचर पर है. सोशल मीडिया पर अक्सर कई वायरल वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसमें खाने के अलग-अलग कॉम्बिनेशन लोग खाते हैं. फिर वो चाहे आइसक्रीम गोलगुप्पा हो या फिर चाय के साथ की गई अलग-अलग वैरायटी. आइसक्रीम के लेकर गोलगप्पों तक मैगी से लेकर डोसा तक आप लोगों को इनके अलग-अलग कॉम्बिनेशन और फ्यूजन फूड देखने को मिल ही जाते होंगे. जहां कुछ लोग इसे पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग अपनी पसंदीदा चीज के साथ हुई इस छेड़छाड़ को पसंद नहीं करते हैं.
सर्दियों के मौसम में शादियां जोरों पर हैं. ठंडी हवा के बीच मिलने वाला गरमा-गरम गुलाब जामुन को सोचते ही मुंह में पानी आ जाता है. आपने भी शादियों या घर पर ही गुलाब जामुन तो खूब खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी गुलाब जामुन पराठा खाया है? ये सुनकर अगर आप हैरान हो रहे है तो रुक जाइए. इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक वेंडर गुलाब जामुन पराठा बनाता नजर आ रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वीडियो में वेंडर के हाथ में आटे की लोई होती है जिसमें वो दो गुलाब जामुन लेता है और उनको हाथ से प्रेस कर देता है. इसके बाद वो आटे को फोल्ड करके गोल बेल लेता है. इसके बाद तवे पर खूब सारा घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से करारा सेंका जाता है. इसके बाद इसको प्लेट पर रखकर इसमें चाशनी जैसा कुछ डालक सर्व किया जाता है.
यहां देखें वीडियो
इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले कमेंट्स आए हैं. कुछ लोग इसे ट्राई करना चाहते हैं तो कुछ लोगों ने इसे सिरे से खारिज करते हुए नापसंद किया है. क्या आप इस गुलाब जामुन पराठा को ट्राई करना चाहते हैं. हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं.
Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं