विज्ञापन

स्वाद ही नहीं सेहत में भी कमाल है गुड़ से बनी चाय, जानें फायदे और बनाने का सही तरीका

Gud Ki Chai: गुड़ को सेहत का खजाना कहा जाता है. गुड़ की चाय अक्सर फट जाती है, तो इस टिप्स से बनाएं परफेक्ट और स्वादिष्ट चाय.

स्वाद ही नहीं सेहत में भी कमाल है गुड़ से बनी चाय, जानें फायदे और बनाने का सही तरीका
Gud Ki Chai: कैसे बनाएं गुड़ की चाय.

Gud Ki Chai: गुड़ की तासीर गर्म होती है. इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं, तो गुड़ से बनी चाय का सेवन जरूर करें. शक्कर की तुलना में गुड़ की चाय का सेवन काफी फायदेमंद मानी जाती है. ये न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत में भी कमाल है. लेकिन कई लोगों के साथ गुड़ की चाय बनाने में एक समस्या होती है, वो है चाय का फट जाना. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस विधि से चाय बना सकते हैं.

गुड़ के पोषक तत्व- (Nutrients of jaggery)

गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं गुड़ की चाय- (How to Make Gud Ki Chai)

गुड़ की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में पानी को उबालें. फिर इसमें चाय पत्ती, तुलसी के पत्ते और काली मिर्च पाउडर डालें. फिर इसमें दूध डालकर अच्छे से खौलाएं. अब आंच बंद करके गुड़ का पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं. फिर छान कर पी लें. गुड़ को पहले न डालें नहीं तो चाय फट जाएगी. 

गुड़ की चाय पीने के फायदे- (Gud Ki Chai Pine Ke Fayde)

1. शरीर को गर्माहट- 

ठंड के मौसम में गुड़ की चाय पीने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिल सकती है. इससे सर्दी-खांसी से राहत मिल सकती है. 

2. पाचन- 

गुड़ की चाय पाचन एंजाइमों को सक्रिय कर गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- बुलेट की स्पीड से बढ़ेगा शरीर में Vitamin B12, बस डाइट में शामिल करें ये 5 वेजिटेरियन फूड्स 

Latest and Breaking News on NDTV

3. खून की कमी- 

गुड़ की चाय में मौजूद आयरन खून में आयरन के स्तर को बढ़ाने और थकान और कमजोरी दूर करने में मदद मिल सकती है. 

4. वजन घटाने- 

गुड़ की चाय कैलोरी में चीनी से कम होती है, जो वजन कम करने में मदद कर सकती है. 

5. डिटॉक्स- 

गुड़ की चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं.

6. तनाव- 

गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फेनोलिक एसिड तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मददगार हैं.

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gud Ki Chai Pine Ke Fayde, Jaggery Tea, Jaggery Tea Benefits, Kaise Banaye Gud Ki Chai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com